सबसे प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूत बंगला’ की एंट्री, टॉप 10 की लिस्ट देखें

7366eb36f6e9a7c69f49fc8feab855a517797189437531403 original


अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को 39 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई आज भी जारी है. फिल्म ने इंडिया में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार हो चुका है. ऐसे में अब इस फिल्म की एंट्री बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में हो चुकी है. इसने प्रियदर्शन और अक्षय की फिल्म ‘भूल भुलैया’ को पछाड़ दिया है. 

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूत बंगला’ 39वें दिन भी कमाई कर रही है. ये इसका छठा सोमवार है. लेकिन, फिल्म ने छठे वीकेंड पर कमाल का बिजनेस किया था. फिल्म ने 37वें दिन यानी कि शनिवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि रविवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल मिली थी. फिल्म ने 1.35 करोड़ का बिजनेस किया. इस लिहाज से फिल्म को शनिवार के मुकाबले रविवार को 35%  उछाल मिली.

शुक्रवार के मुकाबले 37वें दिन मिली 81.82% उछाल

इतना ही नहीं, ‘भूत बंगला’ के लिए छठा वीकेंड कमाल का साबित हुआ. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 55 लाख कमाए थे और शनिवार को 1 करोड़ तो इस लिहाज से 37वें दिन फिल्म की कमाई में 81.82% की बंपर उछाल दर्ज की गई.  

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने शूटिंग के 3 हफ्ते पहले छोड़ी ‘डॉन 3’, मुश्किल में फंसे एक्टर, FWICE ने लगाया बैन!

‘भूत बंगला’ ने प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में की एंट्री

इतना ही नहीं, ‘भूत बंगला’ प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 7वें नंबर पर है. 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 69.9 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म 189.96 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और इस लिहाज से फिल्म का कुल प्रॉफिट 58.3% हो चुका है. 

ये हैं टॉप 10 प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी फिल्में

फिल्म बजट कमाई प्रॉफिट
स्त्री 2 60 करोड़ 627.5 करोड़ 945.83%
स्त्री 20 करोड़ 129.67 करोड़ 548.3%
मुंज्या 30 करोड़ 108 करोड़ 260%
भूल भुलैया 2 65 करोड़ 185.57 करोड़ 185.49%
गोलमाल अगेन 80 करोड़ 205.72 करोड़ 165.75%
भूल भुलैया 3 150 करोड़ 281.56 करोड़ 87.71%
भूत बंगला 120 करोड़ 189.96 करोड़ 58.3%
भूल भुलैया 32 करोड़ 49.1 करोड़ 53.4%
गो गोवा गोन 19 करोड़ 25 करोड़ 31.5%
थामा 140 करोड़ 157.05 करोड़ 12%

यह भी पढ़ें: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हाथ जोड़ फूट-फूटकर रोने लगीं बेटी अहाना, हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू

‘भूत बंगला’ हिट है या नहीं

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूल लिया और इससे ज्यादा 58.25% वसूल लिया है लेकिन फिर भी ये अभी हिट नहीं हो पाई है. फिल्म को इस टैग को पाने के लिए कम से कम 240 करोड़ का कलेक्शन और करना होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *