इस हफ्ते यानी 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि सभी राज्यों और शहरों में एक ही दिन छुट्टी नहीं होने वाली है. RBI की हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते अलग-अलग जगहों पर छुट्टियों की वजह से बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. इसके अलावा रविवार की छुट्टी भी रहने वाली है.
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
बता दें कि 14 से 20 सितंबर के बीच बैंक 4 दिन तक बंद रह सकते हैं. हालांकि ये छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं. इसका मतलब ये है कि अगर आपके शहर में किसी दिन बैंक की छुट्टी है तो जरूरी नहीं कि उसी दिन दूसरे शहरों में भी बैंक बंद हों. इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें.
14 सितंबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद? जानें NSE-BSE का पूरा अपडेट
14 सितंबर को बैंक क्यों बंद रहेंगे?
14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी समेत अलग-अलग जगहों पर स्थानीय त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर छुट्टी रहने वाली है.
15 सितंबर को क्यों है छुट्टी?
15 सितंबर को जैन समुदाय का पर्व संवत्सरी है और ओडिशा का कृषि उत्सव नुआखाई भी है. साथ ही इस दिन गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी है. इन्हीं त्योहारों के कारण बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं. इसलिए अगर आपका काम बैंक की ब्रांच में जाकर ही पूरा होना है तो तारीख और अपने शहर की छुट्टी पहले देख लेना सही रहेगा.
16 सितंबर को कहां बैंक बंद रहेंगे?
16 सितंबर को भी कुछ जगह जैसे गोवा में क्षेत्रीय छुट्टी है. RBI की छुट्टियों की व्यवस्था में बैंक हॉलिडे पूरे देश के लिए एक जैसी नहीं होती है. अलग-अलग बैंकिंग सेंटर के हिसाब से छुट्टी तय की जाती है. यही कारण है कि SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB और दूसरे बैंक भी अलग-अलग शहरों में उसी RBI कैलेंडर के हिसाब से अपनी ब्रांच बंद रखते हैं.
सोना-चांदी पर बड़ी अपडेट, आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव?
20 सितंबर को रविवार की छुट्टी
20 सितंबर, रविवार को देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है. रविवार की छुट्टी सभी बैंकों पर लागू होती है. इससे पहले 19 सितंबर शनिवार है. ऐसे में ये भी देखना जरूरी है कि महीने का कौन-सा शनिवार है, क्योंकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.
बैंक बंद हैं तो कैसे होगा काम?
बैंक की ब्रांच बंद होने का मतलब ये नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी. छुट्टी के दौरान आमतौर पर बैंक के UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. ग्राहक बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और बिल पेमेंट जैसे कई काम तो ऑनलाइन ही कर सकते हैं.