हनी सिंह के भतीजे की मौत, फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई कार, पार्टी से लौट रहे थे

31e2d7642a738ec8b0f5d104e36e7bde1793516398040587 original


सिंगर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया. पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई. विदित के साथ उनके एक दोस्ता का भी निधन हो गया. वो बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई और इस हादसे में दोनों की जान चली गई.

विदित पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश के बेटे थे. वहीं विदित के साथ जिस दोस्त का निधन हुआ उनकी पहचान ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है.

हनी सिंह ने किया ये पोस्ट

इस घटना से हनी सिंह टूट गए हैं. हनी सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये तोड़ने वाला है. भोले नाथ मेहर, मेहर.

इंडिया टुडे के मुताबिक, ये एक्सीडेंट पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-से टकरा गई.

हनी सिंह के भतीजे की मौत, फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई कार, पार्टी से लौट रहे थे

Baradari पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस एक्सीडेंट की खबर तड़के 3 बजे मिली. उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे. उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी, ताकि कचरा उसमें भरा जा सके. कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी टकरा गई. उस कार में 5 लोग सवार थे. विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई. बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे.

जैसे ही पुलिस को एक्सीडेंट का पता चला. पुलिस वहां पहुंचीं और फैमिली को इस हादसे के बारे में बताया. फैमिली ने आगे लीगल एक्शन लेने से इंकार कर दिया. फैमिलीज को विदित और आरव की बॉडी सौंप दी गई.

ये भी पढ़ें- शनिवार को किंग बनी ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ ने ‘दृश्यम 3’ को बुरी तरह पछड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *