IND A vs SL A: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर मौजूद हैं. यहां भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जा रही है. 9 जून को दांबुला में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच में वैभव का बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टीम इंडिया में चुने जाने के बाद उन्होंने पहली बार एक अहम कैच लपका.
बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी कमाल
इंडिया ए के लिए श्रीलंका में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी का चयन 6 जून को भारतीय टीम में हुआ था. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स की टी20 टीम में भी जगह मिली है. उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा पर कभी किसी को संदेह नहीं रहा, लेकिन फील्डिंग, खासकर कैच पकड़ने की क्षमता को लेकर कई बार सवाल जरूर उठे थे. आईपीएल 2026 के दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा था कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को कभी कोई कैच लेते नहीं देखा है. हालांकि उस बयान के बाद वैभव ने आईपीएल में दो कैच पकड़े और अब टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में एक बेहतरीन कैच लेकर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि फील्डिंग से भी मैच का पासा पलट सकते हैं.
Double Trouble ft. Badoni ✌️
Two quick wickets from Ayush Badoni bring India ‘A’ roaring back into the contest 💥
Watch SL ‘A’ vs IND ‘A’ from the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/wwG07Obs83
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 9, 2026
टीम इंडिया में चयन के बाद पहला कैच
277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की ओर से निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो की ओपनिंग जोड़ी शानदार लय में नजर आ रही थी. दोनों बल्लेबाज 93 रन जोड़कर शतकीय साझेदारी की तरफ बढ़ रहे थे. भारतीय टीम पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था. ऐसे मुश्किल समय में आयुष बडोनी गेंदबाजी के लिए आए और उनकी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने अविष्का फर्नांडो का शानदार कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया.
यह भी पढ़ें- IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
श्रीलंका ए की पारी की 99वीं गेंद पर अविष्का ने तेज शॉट खेला, लेकिन वैभव ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए दोनों हाथों से कैच सुरक्षित कर लिया. 6 जून को टीम इंडिया में चयन के बाद यह उनका पहला कैच था.
श्रीलंका में भी दिखा वैभव का जबरदस्त क्रेज
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए. भले ही उनकी बल्लेबाजी ज्यादा बड़ी नहीं रही, लेकिन शानदार कैच की वजह से वह मैदान पर छाए रहे. वहीं मैदान के बाहर भी श्रीलंका में उनकी लोकप्रियता देखने को मिली. वैभव के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस की लंबी कतारें नजर आईं. इंडिया ए के अन्य खिलाड़ियों की तुलना में दर्शकों में वैभव के साथ फोटो लेने का अलग ही उत्साह दिखाई दिया.