हांगकांग सिक्सेस में हारा भारत, तो पाकिस्तानी PM ने दी बधाई; हो गए ट्रोल

ca6511e12b17a5ca8a38e1a503e50f0917934353205021212 original


क्रिकेट हांगकांग, चीन द्वारा आयोजित किए जाने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो उनके लोगों के लिए खुशी का मौका बन गया. बड़े टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ बुरी तरह हारने वाली पाकिस्तान की इस जीत को उनके देश में खूब सेलिब्रेट किया जा रहा है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पोस्ट करते हुए इसकी बधाई दी, हालांकि उनसे एक गलती हो गई जिसके लिए उनका मजाक बन गया.

हांगकांग सिक्सेस आईसीसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट है, हालांकि ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट से थोड़ा अलग और उतना बड़ा नहीं है. इसमें प्रत्येक टीम 6 ओवर खेलती है. जारी संस्करण में कुल 12 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 3-3 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान ग्रुप सी में है. शुक्रवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए थे, शशांक सिंह ने 40 और नितीश राणा ने 19 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था.

पाकिस्तान के PM ने दी बधाई, हुए ट्रोल

शहबाज शरीफ ने लिखा, “हांगकांग सिक्सस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत हासिल करने पर हमारे लड़कों को बधाई! यह क्रिकेट का एक अच्छा मैच था. मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की भी तारीफ करता हूं, जिन्होंने हमारे खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए कड़ी मेहनत की है.”

पाक पीएम के पोस्ट को पढ़कर ऐसा लगा जैसे पाकिस्तान ने भारत को किसी आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में हरा दिया हो. खैर, इसमें भी उन्होंने एक गलती कर दी. उन्होंने इसे पहला मैच बता दिया, जबकि पहले मैच में तो पाकिस्तान यूएई के हाथों हार गई थी. यूएई ने पाक को 1 विकेट से हरा दिया था.

आकाश चोपड़ा ने इस पोस्ट पर लिखा, “हमनें भारत को हरा दिया बोलने की इतनी जल्दी है कि फैक्ट हक भी नहीं किया. पहले मैच में तो यूएई से हारे हो. और वैसे, आप पाकिस्तान के खेलने के स्तर का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उस देश के प्रधानमंत्री ‘हांगकांग सिक्सस’ के बारे में ट्वीट कर रहे हैं. मतलब, सच में.”

यह भी पढ़ें- कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *