‘इंडिया में बहुत प्रॉब्लम होती है…’, दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद बोले दिलजीत दोसांझ, न्यू ईयर शो का ऐलान

129cd0c3853e15630dcd5da00474a70a17934551872601403 original


पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ऑरा टूर को लेकर चर्चा में हैं. 30 अक्तूबर को उनका पहला लाइव कॉन्सर्ट दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें 70,000 से ज्यादा की भीड़ पहुंची थी. शो में लेजर लाइट्स से कलरफुल लाइट्स और ड्रोन्स तक का खास इंतजाम किया गया था. ऐसे में अब इस कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें जब भी इंडिया में शोज करने होते हैं तो समस्याओं से गुजरना पड़ता है. 

दरअसल, दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट से पहले आने वाली समस्याओं के बारे में बात की साथ ही अपने न्यू ईयर 2027 शो का ऐलान भी कर दिया. चलिए बताते हैं सिंगर और एक्टर ने क्या कुछ कहा. 

दिलजीत बोले- ‘इंडिया में मेरे लिए समस्या शुरू हो जाती है…’

दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने दिल्ली फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, ‘देखो हमें बहुत सारी समस्याओं से गुजरना पड़ा. बहुत सारी समस्याएं आईं. मैं सारी दुनिया में शो करता हूं. वहीं पर समस्या नहीं आती है लेकिन जब इंडिया आता हूं तो यहां स्पेशली मेरे लिए समस्या ही समस्या शुरू हो जाती है. पता नहीं क्यों? लेकिन दिल्ली फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया. आप लोग हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं. हमने भी पूरा जोर लगा दिया था कि चाहे जितनी समस्या आए पहला शो करके ही जाएंगे. फिर बारिश का मौसम हो गया और मैंने भगवान से प्रार्थना की कि बस 4 घंटे बारिश बंद रहे. स्टेज गीला था तो मैं नाचकर गा नहीं सका.’

दिलजीत ने बताया न्यू-ईयर का प्लान

दिलजीत आगे कहा, ‘देखो हमें रोकने के लिए जिसे जोर लगाना है वो जोर लगा लो. मैं माफी चाहता हूं कि मैं यहीं हूं 20 दिसंबर तक. जितना मर्जी जोर लगा लो.’ इसके साथ ही सिंगर ने न्यू ईयर 2027 प्लान का भी खुलासा किया और कहा, ‘हमारा न्यू ईयर प्लान भी कंफर्म हो चुका है. हम 31 दिसंबर को अबु धाबी आ रहे हैं. 12 दिसंबर चंडीगढ़, कोलकाता भी अनाउंस हो गया है. ये 19 दिसंबर को होगा. तो हम यहीं हैं. रोक सको तो रोक लो. बहुत लोगों ने रोकने की कोशिश की.’ इस दौरान दिलजीत अपनी मूंछों को ताव देते नजर आए और फैंस का शुक्रिया अदा किया.

दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट को नहीं दी थी मंजूरी

दिलजी दोसांझ के कॉन्सर्ट को पहले दिल्ली पुलिस ने मंजूरी नहीं दी थी और त्योहारों के बीच सुरक्षा का हवाला दिया था. हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस की ओर से सिंगर के लाइव शो को मंजूरी दे दी गई थी. बुक माय शो की ओर से ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा योजनाएं सौंपी गई थी, जिसके बाद शो के लिए मंजूरी मली थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *