दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज

a5ae80a768a5ee2798d6212b64464a241793461703078143 original


दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया. यह वही मैदान है, जहां फेमस बॉल टेंपरिंग कांड हुआ था. 2018 के बाद से पहली बार इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया. मैच में कांटे की टक्कर हुई. एक समय पूरा मैच ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने दमदार पलटवार करते हुए बाजी पलट दी. तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका ने 176 रनों से बाजी मारी. इस जीत के साथ ही टेंबा बावुमा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज हासिल कर लिया. 

दक्षिण अफ्रीका इस टेस्ट मैच से पहले आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर था. केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही टेंबा बावुमा की टीम ने नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है. दक्षिण अफ्रीका के अब 124 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 122 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है, जिनके 106 रेटिंग प्वाइंट हैं. 

तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिले 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत ही बेहद खराब रही. मैट रेनशॉ बिना खाता खोले कगिसो रबाडा का शिकार बने. इसके बाद मार्नस लाबुशेन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ट्रेविस हेड 14 रन बनाने के बाद रबाडा की गेंद पर मार्को यानसेन को कैच देकर आउट हुए. जोश इंग्लिस (4 रन) और एलेक्स कैरी (2 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. कूपर कोनोली और मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 

कैमरून ग्रीन ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 90 गेंदें खेलने के बाद 11 रन बनाए. नाथन लियोन 57 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. जोश हेजलवुड को साइमन हार्मर ने क्लीन बोल्ड करते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ी जीत दिलाई. हार्मर ने 21.1 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 6 विकेट निकाले. वहीं, कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें- 

पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *