Petrol-Diesel News: महंगा पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने पर रोका जा रहा स्टॉक, डीलर्स की संस्था CIPD के HPCL पर गंभीर आरोप

821c563fcb9a0a142e5ebc51a24493ca1778761484828940 original


CIPL and HPCL Controversy: देश इस वक्त संकट से जूझ रहा है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने को कहा है. ईंधन की कीमतें तो नहीं बढ़ी हैं, लेकिन कंपनियों का कहना है कि उनको हर दिन 1700 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है. इस बीच अब देश भर के पेट्रोल डीलर्स की संस्था कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (CIPD) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सीआईपीडी का कहना है कि एचपीसीएल के अधिकारी देश भर के डीलरों को मजबूर कर रहे हैं कि वह ग्राहकों को सामान्य पेट्रोल की जगह पावर पेट्रोल यानी प्रीमियम पेट्रोल बेचें. बड़ी बात यह है कि दोनों तरह के पेट्रोल के बीच 9 रुपए प्रति लीटर का फर्क है.

महंगा पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने पर रोका जा रहा स्टॉक- CIPD

इतना ही नहीं सीआईपीडी ने एचपीसीएल पर यह भी आरोप लगाए हैं कि जब तक डीलर प्रीमियम पेट्रोल बेचने पर राजी नहीं होते, उन्हें स्टॉक ऑर्डर नहीं मिलेगा. संस्था का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ऐसा नहीं करती हैं, सिर्फ एचपीसीएल में ऐसा हो रहा है. 

भारत में कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? रेट की समीक्षा कब कब की जाती है,यहां समझिए पूरा गणित

CIPD ने की जबरदस्ती तुरंत बंद करने की मांग

संस्था ने 13 मई को एचपीसीएल के डायरेक्टर मार्केटिंग को पत्र लिखकर यह जबरदस्ती तुरंत बंद करने की मांग की है और कहा है कि यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (Essential Commodities Act)  का उल्लंघन हो सकता है.

सामान्य पेट्रोल और प्रिमियम पेट्रोल में क्या अंतर है?

बता दें कि सामान्य और प्रीमियम पेट्रोल के बीच सबसे बड़ा अंतर ऑक्टेन रेटिंग और उनमें मिलाए जाने वाले एडिटिव्स का होता है. ऑक्टेन रेटिंग यह दर्शाती है कि ईंधन इंजन के अंदर कितनी स्थिरता के साथ जलता है. भारत में साधारण पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91 होती है. यह अधिकांश मानक कारों और दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त है.

प्रिमियम पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 95 या उससे ज्यादा, जैसे कि IOCL का XP95 या XP100 होती है. उच्च ऑक्टेन रेटिंग का मतलब है कि ईंधन समय से पहले इंजन में नहीं जलेगा, जिससे ‘इंजन नॉकिंग’ (खटखट की आवाज) की समस्या कम होती है.

WFH और विदेशी यात्राओं में कटौती, PM मोदी की अपील पर इस दिग्गज कंपनी ने उठाया बड़ा कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *