Doorbell Repair: घर की डोरबेल हो गई है खराब तो न लें टेंशन, इन स्मार्ट ट्रिक्स से बिना खर्च करें चालू

a63832b356ab43bcb6961527c4fbba2417802055399091257 original


How To Fix A Doorbell That Is Not Working: घर की डोरबेल एक छोटी सी चीज जरूर है, लेकिन इसके बिना किसी के आने की जानकारी मिलना मुश्किल हो सकता है. कई बार लोग अचानक ध्यान देते हैं कि डोरबेल बिल्कुल काम नहीं कर रही है. बटन दबाने पर न घंटी बजती है और न ही किसी तरह की आवाज सुनाई देती है. ऐसे में अधिकांश लोग समझ नहीं पाते कि समस्या आखिर कहां है. हालांकि एक्सपर्ट के अनुसार डोरबेल के पूरी तरह बंद हो जाने के पीछे अक्सर कुछ सामान्य तकनीकी कारण होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो समस्या आसानी से दूर की जा सकती है.

डोरबेल से आवाज न आने पर क्या करें?

यदि डोरबेल दबाने पर कोई आवाज नहीं आती, तो सबसे पहले बिजली की आपूर्ति की जांच करनी चाहिए. कई मामलों में बिजली से जुड़ी गड़बड़ी या सर्किट में आई समस्या के कारण डोरबेल काम करना बंद कर देती है. इसके अलावा खराब बटन भी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. तकनीकी एक्सपर्ट का कहना है कि डोरबेल में खराबी आने पर सबसे पहले बटन की जांच करना सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है, क्योंकि अक्सर समस्या वहीं से शुरू होती है.

इसे भी पढ़ें: Summer Tips: नौतपा में भी नहीं खौलेगा छत पर रखी टंकी का पानी, इन होम टिप्स से दूर होगी दिक्कत

डोरबेल बंद होने के क्या होते हैं कारण?

डोरबेल के पूरी तरह बंद होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. यदि बिल्कुल आवाज नहीं आ रही है, तो संभव है कि बिजली की आपूर्ति बंद हो गई हो या यदि बटन दबाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, तो बटन खराब हो सकता है. कुछ मामलों में डोरबेल कभी काम करती है और कभी नहीं, जिसका कारण ढीली तारें या खराब संपर्क हो सकते हैं. ऐसे में तारों को सही तरीके से जोड़ने से समस्या दूर हो सकती है. 

ठीक करने के लिए क्या करें?

इसके लिए  सबसे पहले घर के इलेक्ट्रिक सप्लाई की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई सर्किट बंद तो नहीं हुआ है. इसके बाद डोरबेल के बटन को निकालकर जांचा जा सकता है. यदि बटन से जुड़ी दोनों तारों को आपस में छूने पर घंटी बजने लगती है, तो इसका मतलब है कि बटन खराब हो चुका है और उसे बदलने की जरूरत है.  डोरबेल का बटन आमतौर पर कम कीमत में मिल जाते हैं और इसे बदलने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. यदि बटन और तारों में कोई समस्या नहीं मिलती, तो अगला कदम इसमें आने वाली सप्लाई को चेक करते हैं. इसके लिए वोल्टेज मापने वाले उपकरण का उपयोग किया जाता है. जांच के दौरान कम वोल्टेज वाले टर्मिनल पर बिजली के फ्लो को मापा जाता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह पहने और शाम तक आने लगती है मोजों से बदबू, ये ट्रिक आएगी आपके काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *