Watch: फाइनल में शुभमन गिल के विकेट पर विराट कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन, सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

6c71ea3a07b8e9d06ddccf6c2e9c751617802407977441364 original


Virat Kohli Aggressive Celebration On Shubman Gill Wicket: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का फाइनल खेला जा रहा है. मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली गुजरात को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा. गिल के विकेट पर बेंगलुरु के विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है. कोहली ने अपने इस अंदाज से मानिए फाइनल में महफिल लूट ली. यहां देखें कोहली का रिएक्शन…

सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए गिल 

बता दें कि फाइनल जैसे अहम मुकाबले में गिल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. ओपनिंग पर उतरे गुजरात के कप्तान ने 8 गेंदों में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए. गिल को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया. टीम को यह पहला झटका 22 रन के स्कोर पर लगा. 

पूरे सीजन चला गिल का बल्ला

गिल पूरे सीजन ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, लेकिन फाइनल में फ्लॉप हो गए. गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 45.75 की औसत और 163.03 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले. 

आरसीबी की लगातार दूसरे खिताब पर नजर 

गौरतलब है कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी लगातार दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी. टीम ने पिछले सीजन यानी 2025 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया था. यह बेंगलुरु के लिए पहला खिताब था. अब टीम लगातार दूसरी बार भी ट्रॉफी जीतने के लिए देख रही होगी. अगर बेंगलुरु आज खिताब जीतती है, तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. चेन्नई 2010 और 2011 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी. मुंबई ने 2019 और 2020 में यह कमाल किया था. 

 

यह भी पढ़ें: IPL फाइनल के दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बिना खेले सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *