एजबेस्टन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना, तीसरे टेस्ट से पहले देखें आंकड़े

0a6f961a93ce75e53111c56b1da1e9c517888707570791212 original


इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरा टेस्ट बुधवार से शुरू होगा. 3 मैचों की इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. आखिरी मुकाबले को जीतकर मेजबान सीरीज व्हाइट वॉश करना चाहेगी. ये टेस्ट एजबेस्टन में खेला जाएगा, जहां का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना है. बाबर आजम एंड टीम वैसे ही काफी दबाव में है, क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद स्क्वॉड में 7 बदलाव किए गए. इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है.

एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में हुआ था, उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया था. पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने इस ग्राउंड पर पिछला टेस्ट 2016 में खेला था, तब इंग्लैंड ने उन्हें 141 रनों के अंतर से हराया था. जारी सीरीज की बात करें तो 7 बदलावों के बाद बाबर आजम पर यकीनन काफी दबाव होगा, अब देखना है कि इस माहौल में टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

एजबेस्टन में पाकिस्तान का टेस्ट रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इस मैदान पर जीत का स्वाद नहीं चखा है. पाकिस्तान के यहां पहले टेस्ट (1962) में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 24 रनों से हराया था.

एजबेस्टन में खेले 8 टेस्ट में पाकिस्तान को 5 में हार का सामना करना पड़ा है. बाकी 3 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं. ऐसे में मेहमान टीम पर मानसिक दबाव भी होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट 2018 में जीता था. मई, 2018 को लॉर्ड्स में मिली उस जीत के बाद पाकिस्तान वहां 4 टेस्ट हार चुका है, जिसमें से 2 मैच इसी सीरीज के हैं.

यह भी पढ़ें- मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया… पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल

इंग्लैंड स्क्वॉड

जो रुट, बेन डकेट, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, डेन लॉरेंस, जोश टंग, सैम कुक, हैरी ब्रूक, ओली पोप, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सोनी बेकर, शोएब बशीर, इमिलिओ गै.

पाकिस्तान स्क्वॉड

शान मसूद, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद इमरान, सऊद शकील, अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अली, मुहम्मद गाजी, आजान अवेस, अराफत मिन्हास, साद बेग (विकेटकीपर), उबैद शाह, अब्दुल्लाह फजल, रजाउल्लाह. 

यह भी पढ़ें- ‘PCB ने अपमान किया…’, मोहसिन नकवी पर भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर, कोच पर भी लगाया आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *