आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 120 वैकेंसी के लिए मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में 90 पद पुरुषों के लिए और 30 पद महिलाओं के लिए पद शामिल है. वहीं योग्य एमबीबीएस ग्रेजुएट उम्मीदवार 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती को लेकर दिसंबर 2026 में दिल्ली में इंटरव्यू होने की उम्मीद है.
भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें
इवेंट्स डेट्स
शॉर्ट नोटिस रिलीज डेट 31 अक्टूबर 2026
विस्तृत नोटिफिकेशन रिलीज डेट 7 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 9 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026
इंटरव्यू की डेट दिसंबर 2026 (संभावित)
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और उम्र की सीमा पूरी करनी होगी. शॉर्ट नोटिस में कम से कम एजुकेशनल क्वालीफिकेशन एमबीबीएस बताया गया है. शॉर्ट नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. वहीं पुरुष और महिला दोनों भारतीय नागरिक अप्लाई करने के लिए एलिजिबल है. एप्लीकेंट को फिजिकली फिट और मेंटली मजबूत होना चाहिए. वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा राज्य चिकित्सा परिषद, एमसीआई या एनएमसी का स्थायी रजिस्ट्रेशन भी उम्मीदवार के पास होना चाहिए.
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?
आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए उम्र की लिमिट कैंडिडेट की मेडिकल क्वालिफिकेशन पर निर्भर करती है. उम्र की कैलकुलेशन 31 दिसंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. जैसे एमबीबीएस और पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है. इन उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1997 के बाद होना चाहिए. वहीं पीजी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. इनका जन्म 2 जनवरी 1992 के बाद हुआ होना चाहिए, वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
क्या है चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस?
AFMS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज के तय नियमों के अनुसार किया जाएगा. इसमें उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी शर्तों के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी. शाॅर्ट लिस्ट कैंडिडेट्स को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो दिसंबर में होना संभावित है. वहीं इंटरव्यू में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल फिटनेस स्टैंडर्ड पूरा करना होगा. इसके बाद लास्ट में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इसके बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. वहीं इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन फीस देनी होगी.
कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और मेडिकल से जुड़ी डिटेल भरें.
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.
- अब फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI