Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी

c74c803e93e67423d3587cea4d50586317857403587801257 original


Green Saree Styling Tips For Sawan: सावन का महीना आते ही हरे रंग का क्रेज बढ़ जाता है. इस दौरान महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं. खासतौर पर हरियाली तीज, सावन सोमवार या घर में होने वाले किसी फंक्शन के लिए ग्रीन साड़ी खूबसूरत ऑप्शन हो सकती है. लेकिन साड़ी का पूरा लुक तभी निखरकर सामने आता है, जब उसके साथ मेकअप, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल का सही कॉम्बिनेशन हो. अगर इस सावन आप भी ग्रीन साड़ी पहनने वाली हैं तो कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके लुक को ट्रेडिशनल होने के साथ ट्रेंडी भी बना सकते हैं.

डार्क ग्रीन साड़ी के साथ रखें ऐसा मेकअप

अगर आप डार्क ग्रीन, बॉटल ग्रीन या एमराल्ड ग्रीन साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ थोड़ा बोल्ड मेकअप अच्छा लग सकता है. चेहरे पर बहुत ज्यादा फाउंडेशन लगाने की बजाय ऐसा बेस तैयार करें, जो स्किन को नेचुरल फिनिश दे. इसके बाद आंखों को हाइलाइट किया जा सकता है. डार्क ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन या ब्रॉन्ज आई मेकअप खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना सकता है. आईलिड्स पर हल्का गोल्डन आईशैडो और काजल के साथ मस्कारा लगाया जा सकता है. फेस्टिव लुक चाहिए तो आईलाइनर को थोड़ा बोल्ड रखा जा सकता है. लिपस्टिक में रेड, डीप पिंक या न्यूड ब्राउन जैसे शेड्स चुने जा सकते हैं. अगर आंखों का मेकअप ज्यादा बोल्ड रखा है तो लिपस्टिक को थोड़ा सॉफ्ट रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस नजर आए.

Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी

लाइट ग्रीन साड़ी के साथ सॉफ्ट मेकअप

मिंट ग्रीन, पिस्ता ग्रीन या दूसरे हल्के हरे रंग की साड़ी सावन में फ्रेश लुक देती है. खासतौर पर दिन के समय होने वाले फंक्शन के लिए लाइट ग्रीन साड़ी चुनी है तो उसके साथ बहुत हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं है. ऐसी साड़ी के साथ सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप अच्छा लग सकता है. आंखों पर हल्का ब्राउन, पीच या न्यूड आईशैडो लगाएं. पतला आईलाइनर और मस्कारा आंखों को बिना ज्यादा बोल्ड बनाए हाइलाइट कर सकता है. लिपस्टिक के लिए पिंक, पीच या न्यूड शेड्स चुन सकती हैं. गालों पर हल्का ब्लश और थोड़ा हाइलाइटर आपके मेकअप को फ्रेश फिनिश देगा.

Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी

बिंदी से पूरा करें सावन वाला लुक

ग्रीन साड़ी के साथ बिंदी पूरे ट्रेडिशनल लुक को बदल सकती है. अगर आपने डार्क ग्रीन साड़ी पहनी है तो रेड या मैरून बिंदी खूबसूरत लग सकती है. वहीं लाइट ग्रीन साड़ी के साथ छोटी लाल या ग्रीन बिंदी चुनी जा सकती है. सावन या हरियाली तीज के लिए तैयार हो रही हैं तो हरी चूड़ियां भी लुक में शामिल कर सकती हैं. इससे बिना ज्यादा एक्सेसरीज पहने भी ट्रेडिशनल टच मिल जाएगा.

ज्वेलरी भी चुनें साड़ी के हिसाब से

डार्क ग्रीन साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी क्लासिक कॉम्बिनेशन है. अगर किसी शादी, तीज या बड़े फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं तो गोल्डन झुमके, चूड़ियां और नेकलेस पहन सकती हैं. ज्यादा रॉयल लुक के लिए कुंदन या पोल्की ज्वेलरी भी ग्रीन साड़ी के साथ अच्छी लग सकती है. वहीं लाइट ग्रीन साड़ी के साथ पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना सकती है. दिन के फंक्शन में हल्के झुमके और पतला ब्रेसलेट भी काफी है. अगर साड़ी पहले से ही हैवी है तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने से बचें.

हेयरस्टाइल से बढ़ाएं ट्रेडिशनल टच

ग्रीन साड़ी के साथ हेयरस्टाइल भी पूरे लुक में बड़ा फर्क डाल सकती है. अगर सावन में पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो बालों का स्लीक बन बनाकर उसमें ताजे फूल या गजरा लगाया जा सकता है. थोड़ा मॉडर्न लुक चाहिए तो मेसी बन बनाकर उसमें गोल्डन हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं. वहीं सिंपल डे-टाइम लुक के लिए बालों को खुला रखकर सॉफ्ट वेव्स भी बनाई जा सकती हैं.

इसे भी पढ़े: Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल

ब्लाउज का कॉम्बिनेशन भी है खास

डार्क ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन या बेज ब्लाउज ट्रेडिशनल और रॉयल लुक दे सकता है. चाहें तो साड़ी के ही रंग का ब्लाउज पहनकर मोनोक्रोम लुक भी बनाया जा सकता है. लाइट ग्रीन साड़ी के साथ ब्लश पिंक या पेस्टल येलो ब्लाउज फ्रेश कॉम्बिनेशन बना सकता है. अगर कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो जैकेट या पेप्लम पैटर्न वाला ब्लाउज भी चुना जा सकता है.

मेकअप और एक्सेसरीज में रखें बैलेंस

ग्रीन साड़ी को स्टाइल करते समय सबसे जरूरी है कि मेकअप और ज्वेलरी के बीच बैलेंस बना रहे. अगर साड़ी और ज्वेलरी दोनों हैवी हैं तो मेकअप को थोड़ा सॉफ्ट रखें. वहीं सिंपल ग्रीन साड़ी के साथ आंखों या लिप्स में से किसी एक को हाइलाइट किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- रात में पोछा लगाना सही या गलत? जान लें सफाई एक्सपर्ट्स का जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *