ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; बने नंबर-1

a31275df56618d65fc98564db7aebe621793533906678143 original


न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-2 से जीती. शुरुआती तीन मैच भारत ने जीते. इसके बाद चौथे और पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया. चौथा टी20 न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता और पांचवें टी20 में 7 विकेट से बाजी मारी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने इतिहास रच दिया. ग्लेन फिलिप्स अब द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने 113.67 की औसत और 185.33 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 29 चौके और 20 छ्क्के निकले. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 197 रन बनाए. 

ग्लेन फिलिप्स के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

ग्लेन फिलिप्स एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 341 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के स्टार ओपनर फिल साल्ट को पीछे छोड़ इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. साल्ट ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 331 रन बनाए थे. 

5वें टी20 में 7 विकेट से जीता न्यूजीलैंड 

हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से बाजी मारी. भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम सीफर्ट ने 50 गेंद में 93 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंद में नाबाद 65 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर चार विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें- 

गेंदबाजों ने फिर डुबोई लुटिया, सीफर्ट-फिलिप्स ने बहुत मारा; पांचवां टी20 भी हारा भारत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *