‘जेलर 2’ का नहीं थम रहा तूफान, अब बनाया ये रिकॉर्ड, ‘जवान’-‘धुरंधर’ को पछाड़ा

fb08dbab279956fa6db7d0c9f7ca8bdc1793622894210587 original


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने दबदबा बनाया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है. अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है. 

फिल्म ने ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो में रिकॉर्ड सेट कर दिया है और ‘जवान’ को भी पछाड़ दिया है.

‘जेलर 2’ ने जवान को पछाड़ा

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने BMS पर 10.91 मिलियन टिकट बेच दिए हैं. वहीं ‘जवान’ (10.41 मिलियन), ‘छावा’ (9.96 मिलियन), ‘धुरंधर’ (9.79 मिलियन), ‘एनिमल’ (9.19 मिलियन), ‘स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे’ (9.13 मिलियन) को पछाड़ दिया है. ‘जेलर 2’ से आगे ‘पुष्पा 2’ (17.73 मिलियन), ‘धुरंधर 2′(16.03 मिलियन), ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (12.02 मिलियन), ‘कल्कि 2898 एडी’ (11.3 मिलियन) हैं.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जेलर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 456.30 करोड़ नेट और 533.75 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 273.50 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 807.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ ये फिल्म कॉलीवुड की 800 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. तमिल इंडस्ट्री में फिल्म ने इतिहास रच दिया है.

फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 334.35 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 95.55 करोड़ का बिजनेस किया. 16वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की. 17वें दिन 9.70 करोड़ और 18वें दिन 11.20 करोड़ कमाए. 

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ का वीकेंड एडवांस बुकिंग में तहलका, 50 करोड़ का आंकड़ा किया टच

फिल्म के डायरेक्टर नेलसन दिलीपकुमार हैं. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, मिरना मेनन, ऋतिक रोशन, मोहनलाल जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का जॉनर कॉमेडी एक्शन है. वहीं रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट है. इस फिल्म का पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था. उसके बाद से ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में क्रेज देखने को मिला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *