बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस खास मौके से पहले ही गूगल जेमिनी ने उनके लिए ऐसा सरप्राइज तैयार किया, जिसने एक्टर का दिल जीत लिया. मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर शाहरुख के नाम का शानदार लाइट शो आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने गूगल जेमिनी को खास अंदाज में शुक्रिया कहा.
सी-लिंक पर शाहरुख के लिए हुआ खास लाइट शो
शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास अंदाज में सजाया गया है. इस मौके पर वहां शानदार लाइट शो के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के पोस्टर्स भी दिखाए गए. इस खूबसूरत नजारे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये शाहरुख के लिए गूगल जेमिनी की तरफ से एक खास ट्रिब्यूट था.
शाहरुख ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार
इस खास सरप्राइज को देखने के बाद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सी-लिंक की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा… हमेशा इतना शानदार प्यार देने के लिए शुक्रिया. इस तस्वीर को लेने के लिए मुझे देर रात ड्राइव पर निकलना पड़ा.’
Dost ho toh Google Gemini jaisa.. Thank you for the KING-sized love always…. had to sneak out for a drive to get this photo ha ha.. @GeminiApp https://t.co/z3kLfG2Wf5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
शाहरुख के इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया. एक्टर ने अपने मजेदार अंदाज में गूगल जेमिनी का शुक्रिया अदा किया और इस खास सरप्राइज पर अपनी खुशी जाहिर की.
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. अब वो 3 साल बाद फिल्म ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर है.
फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आपको बता दें कि एक्टर को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में देखा गया था. एक्टर ठीक 3 साल के गैप के बाद किसी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.