टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

49c5549068537c7b0402fb3cfed784541785342913950143 original


इतिहास का सबसे पहला टेस्ट मैच 1877 में खेला गया था. 150 साल हो चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक हजार से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. समय बीतने के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलने का तरीका भी बदला है. जैसे बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम की जोड़ी ने बैजबॉल ईजाद किया.

वो दौर अब जा चुका है, जब अधिकांश मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुआ करते थे. अब समय ऐसा है जब ज्यादातर टेस्ट मैचों का रिजल्ट निकल ही आता है. खैर टेस्ट क्रिकेट 150 साल पुराना है और इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है, लेकिन सबसे ज्यादा हारने वाली टीम कौन सी है.

इंग्लैंड के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

पिछले 150 साल में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने खेले हैं और सबसे ज्यादा हारने वाली टीम भी वही है. इंग्लैंड ने 1097 टेस्ट मैचों में 336 बार हार झेली है. क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अंग्रेजों का जीत प्रतिशत सिर्फ 36.91 का है. टेस्ट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसे अब तक 235 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज ऐसी तीसरी टीम है, जिसे रेड बॉल क्रिकेट में 200 से ज्यादा हार मिली हैं. कैरेबियाई टीम को अब तक 223 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं न्यूजीलैंड का हारने का प्रतिशत बहुत ज्यादा है. न्यूजीलैंड ने अब तक अपने 39 प्रतिशत मैच हारे हैं और सिर्फ 25.87 प्रतिशत मैच जीते हैं.

भारत पांचवें स्थान पर

भारतीय टीम ने सबसे पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था. पिछले 94 सालों में टीम इंडिया ने 188 मैच हारे हैं. भारत सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने के मामले में पांचवें नंबर पर है. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है, जिसने अब तक 162 टेस्ट मैच हारे हैं. पाकिस्तान सातवें नंबर पर है, जो अब तक 152 मुकाबले हार चुकी है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा हार

  • 336 हार – इंग्लैंड
  • 235 हार – ऑस्ट्रेलिया
  • 223 हार – वेस्टइंडीज
  • 190 हार – न्यूजीलैंड
  • 188 हार – भारत
  • 162 हार – दक्षिण अफ्रीका
  • 152 हार  – पाकिस्तान

यह भी पढ़ें:

सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *