मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन

59694cb4b6f40fe523bf7fa7a5f33fe117893147906221212 original


महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए हैं, हालांकि स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने जैसी शुरुआत दिलाई थी उसके बाद लगा था कि भारत 200 प्लस स्कोर आराम से बना लेगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर्स मंधाना और शेफाली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद रनों की गति कम हो गई. हालांकि खिताबी मुकाबले में ये एक अच्छा स्कोर है. श्रीलंका को खिताब जीतने के लिए 184 रन बनाने हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत शानदार हुई, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बिना विकेट गंवाए पॉवरप्ले में 57 रन बना लिए थे. शेफाली ने चमारी अट्टापट्टू द्वारा डाले गए पांचवें ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया. इस दौरान शेफाली ने अपने टी20 इंटरनेशनल के 400 चौके भी पूरे किए.

मंधाना और शेफाली की शतकीय साझेदारी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. श्रीलंका को पहला विकेट चामुडी ने दिलाया, जिन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली को आउट किया. शेफाली ने 68 रन बनाए. 39 गेंदों में खेली इस तूफानी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए. 

अगले ही ओवर में स्मृति मंधाना भी रन आउट हो गई, जिन्होंने 39 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. इस समय भारत का स्कोर 13.4 ओवरों में 132 रन था, लग रहा था कि भारत 200 प्लस स्कोर आराम से बना लेगा. लेकिन फिर आखिरी 38 गेंदों में 51 रन ही बने.

हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंदों में 14, ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 17, दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए. कमालिनी ने 5 गेंदों में 15 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 1 चौका जड़ा.

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की ट्रॉफी का नाम क्या है?

श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या, चमारी अट्टापट्टू और चामुडी ने 1-1 विकेट लिया. श्रीलंका को जीतने के लिए 184 रन बनाने हैं.

भारत की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), कमालिनी (विकेटकीपर), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, भारती फूलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुनारत्ने, हसीनी परेरा, हर्षिता माधवी, कविशा दिलहरी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, मिथाली बांदरा, चामुडी.

यह भी पढ़ें- पहले वंदे मातरम्, फिर जन गण मन, भारत-अफगानिस्तान मैच में BCCI की नई पहल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *