बड़ी खबर: भारतीय कंपनियों को मिला तेल-गैस का भंडार, जंग के बीच नई खोज से जनता को मिलेगी राहत

5c330a68fb82d2bb8f6b3c47712820dc1777297401485940 original


India Oil Gas Reserves News: भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने सात समंदर पार एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे देश की किस्मत चमक सकती है. ईरान जंग और होर्मुज तनाव के बीच लीबिया के ‘गदामेस बेसिन’ में भारत को तेल और गैस का एक नया भंडार मिला है. यह कामयाबी ऑयल इंडिया के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम को मिली है, जिसमें इंडियन ऑयल भी शामिल है. यह खोज लीबिया के ‘एरिया 95’ नाम के ब्लॉक में हुई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियों ने ज़मीन में करीब 8500 फीट गहराई तक ड्रिलिंग की. कहा जा रहा है कि वहां से हर रोज़ करीब 352 बैरल कच्चा तेल निकल रहा है. इतना ही नहीं वहां 600 से ज्यादा स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस भी हर दिन मिल रही है.

लंबे समय से रिसर्च कर रहा था भारत

रिपोर्ट में बताया गया है कि जब कुएं की टेस्टिंग की गई तो 24/64 इंच के ‘चोक’ यानी वाल्व के जरिए हाइड्रोकार्बन बाहर निकाला गया, जिससे इसकी अच्छी दबाव क्षमता का पता चला. भारत लंबे समय से यहां रिसर्च कर रहा था और अब जाकर बड़ी सफलता हाथ लगी है.

भारत को क्या फायदा होगा?

बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 85% तेल बाहर से खरीदता है. विदेशों में हमारे अपने कुएं होने से सप्लाई की टेंशन कम होती है. जब भारत की अपनी कंपनियां विदेश में तेल निकालती हैं तो लंबे समय में यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होता है. लीबिया जैसे मुश्किल हालातों वाले देश में इस खोज ने भारतीय इंजीनियर्स और कंपनियों का लोहा मनवा दिया है.

कहा जा रहा है कि आने वाले समय में भारत को लीबिया से अपने हिस्से का तेल और गैस मिल सकेगा, क्योंकि यह खोज जमीन पर है, इसलिए समुद्र के मुकाबले यहां से तेल निकालना थोड़ा आसान और सस्ता हो सकता है. यह खोज ऑयल इंडिया के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल, न्यूनतम बेसिक पे को लेकर क्या है असली मांग? शुरू होगा बैठकों का दौर

कामवाली हो, प्लंबर या AC मैकेनिक… सब इंस्टेंट! होम सर्विस ऐप्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 10 मिलियन पहुंचे मंथली यूजर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *