WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

8b62508a3d723b2ac159e37d8a5fdaa317934541136671212 original


न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के परिणाम से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका (WTC 2025-27 Points Table) में बड़ा उलटफेर हुआ है. शुरुआत से टॉप पर बनी ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम टॉप-2 में भी नहीं रह पाई. दूसरी तरफ तेम्बा बावुमा एंड टीम ने टॉप-2 में एंट्री कर ली है, जिन्होंने पिछले संस्करण का खिताब ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही जीता था.

साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत का सबसे बड़ा फायदा न्यूजीलैंड को भी हुआ है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई. न्यूजीलैंड ने 6 मैचों में से 4 जीते हैं. 1 मैच में हार मिली और 1 ड्रा रहा. न्यूजीलैंड के 52 पॉइंट्स और जीत प्रतिशत 72.22 का है.

पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम WTC पॉइंट्स टेबल में पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गई. ये ऑस्ट्रेलिया का इस चक्र का 13वां मैच और चौथी हार थी. टीम ने 9 मैच जीते हैं. उनका जीत प्रतिशत 69.23 हो गया है.

साउथ अफ्रीका टीम तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई है, जिनकी ये इस चक्र में पांचवीं जीत है. साउथ अफ्रीका 2 मैच हारा है, उनका जीत प्रतिशत 71.43 हो गया है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच होता है.

WTC पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया?

भारतीय क्रिकेट टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम इंडिया ने इस चक्र में 11 मैचों में से 5 जीते हैं, 4 में हार मिली है और 2 ड्रा पर समाप्त हुए हैं. भारत का जीत प्रतिशत 51.52 का है.

मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 रनों की लीड ली थी, टीम ने 429 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला था. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 111 रनों पर ढेर हो गई. इस पारी में साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, जिन्होंने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए थे. कुल 10 विकेट लेने वाले हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *