‘मैं तुम्हारे मुंह पर…’, वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी; बातचीत के बीच गर्माया माहौल

6f0eded6183bed74b38b034d21b376d017775477493201364 original


टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच हो रही बातचीत अचानक उग्र हो गई. बात यहां तक पहुंच गई है कि सहवाग ने तो कार्तिक के मुंह पर रेड बुल स्प्रे करने को कह दिया. यह वाकया बीते बुधवार (29 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद होने वाली बातचीत में हुआ. 

सहवाग और मुरली कार्तिक क्रिकबज पर बात मैच के बारे में बात कर रहे थे. बातचीत में शार्दुल ठाकुर का जिक्र हुआ, जिन्हें मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में तो शामिल किया पर बॉलिंग के लिए एक भी ओवर नहीं दिया. मुंबई के फैसले पर सहवाग और कार्तिक दोनों ही हैरान दिखाई दिए. 

मुंह पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा

शार्दुल को लेकर बात करते हुए मुरली कार्तिक ने कहा, “मुझे भी समझ नहीं आया. शायद वो उन्हें एक विकल्प के रूप में लाए हों, लेकिन शायद वो भूल गए हों या फिर कुछ और हो. मुझे वाकई समझ नहीं आया. पता नहीं क्यों, मेरा भी चेहरा बिल्कुल आपके जैसा ही है.”

कार्तिक के बात खत्म करने से पहले सहवाग ने शो के होस्ट से कहा कि क्या आप मुझे रेड बुल की कैन पास कर सकते हैं ताकि मैं इनके मुंह पर स्प्रे कर सकूं. सहवाग की यह बात सुनकर कार्तिक पूरी तरह से असहज नजर आए. यह सुनकर कार्तिक ने सहवाग से सवाल पूछा, “आप ही क्यों नहीं बताते?” फिर सहवाग ने समझाया कि शार्दुल को गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है, तो कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि सवाल ‘क्यों’ का है. जिस पर सहवाग ने कहा, “इस सवाल का जवाब हार्दिक पांड्या के पास है.”

मुंबई ने 243 रन बनाकर गंवाया मैच 

वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बोर्ड पर लगाए. फिर चेज करते हुए हैदराबाद ने सिर्फ 18.4 ओवर में जीत हासिल कर ली. इस तरह मुंबई ने बड़ा टोटल बनाने के बाद भी मुकाबला एकतरफा गंवाया. 

 

यह भी पढ़ें: आज गुजरात और बेंगलुरु का मैच, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और प्रीडिक्शन तक जानें सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *