करीना कपूर ने शाहरुख खान को किया बर्थडे विश, फिल्म ‘किंग’ को लेकर दिया हिंट

c7b9de88d8b676c3447126913ac266271793620376988587 original


शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. 2 नवंबर को वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड से उन्हें सभी विश कर रहे हैं. एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी शाहरुख खान को बर्थडे विश किया. करीना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इसमें शाहरुख और करीना डांसिंग पोज देते नजर आ रहे हैं. बर्थडे विश के साथ करीना ने ‘किंग’ को लेकर एक हिंट भी दिया है.

पोस्ट के कैप्शन में करीना कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे किंग. राज्य के हमेशा रहने वाले रूलर. चलिए साथ में डांस करते हैं. इंतजार नहीं हो रहा 24 दिसंबर का. 

करीना-शाहरुख का डांस

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. खबरें हैं कि फिल्म में करीना कपूर का शाहरुख संग एक डांस नंबर देखने को मिलेगा. खबरें थीं कि करीना और शाहरुख ने 27 अक्टूबर को डांस की शूटिंग शुरू की थी. डांस को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं. मेकर्स ने इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं की है. लेकिन करीना की पोस्ट से ये हिंट जरूर मिल रहा है कि दोनों साथ में फिल्म में डांस करते दिखेंगे. 

फिल्म से शाहरुख का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो गया था. अब फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज हो गया. शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर रात 12 बजे किंग का पहला गाना रिलीज हुआ. इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है. दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. गाने को भी बहुत पंसद किया जा रहा है.

गाना शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है…जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है.’ इस गाने को अरिजीत सिंह, मधूबंती बागची ने अपनी आवाज दी है. एड शिरीन ने इंग्लिश में रैप किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *