IPL 2026: केकेआर की हार से दुखी हुईं शाहरुख खान की गर्ल गैंग, मायूस दिखीं सुहाना खान, वीडियो वायरल


रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मैच हुआ था. इस दौरान केकेआर के को-ऑनर और सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे और शनाया कपूर संग अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे. हालांकि शाहरुख खान की टीम मैच हार गई लेकिन इस दौरान एक्टर के बच्चों ने खूब लाइमलाइट बटोरी. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

केकेआर को सपोर्ट करने शनाया-अनन्या संग पहुंचे थे सुहाना-अबराम
स्टेडियम से वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों में सुहाना खान और उनकी क्लोज फ्रेंड्स अनन्या और शनाया मैच के लिए एक जैसे कपड़ों में दिख रही हैं. मैच नाइट के लिए सुहाना और उनकी गर्ल गैंग ने अपनी टीम के लोगो वाले व्हाइट टैंक टॉप पहने थे. इन तीनों ने टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी. वहीं अपनी बड़ी बहन सुहाना और उनकी दोस्तों का साथ देते हुए अबराम खान भी दिखे, जो ब्लैक कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स में काफी कैज़ुअल लुक में नज़र आए. इस दौरान इस सभी स्टार किड्स ने केकेआर के लिए चीयरलीडर का रोल प्ले किया.

अपनी टीम की हार से लटका सुहाना खान का मुंह
स्टेडियम से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में यह ग्रुप रविवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की छह विकेट से हार के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए उदास भी दिखा. हालांकि पूरे मैच के दौरान इन सभी ने खूब मस्ती और चैटिंग की. वे सभी काफी जोश में दिखे थे. 

 

अनन्या पांडे -सुहाना की आने वाली फिल्में
अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पार आने वाली फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है. उम्मीद है कि वह ‘दरबदर’, ‘चांद मेरा दिल’ और इम्तियाज़ अली की एक फिल्म के अलावा कुछ और फिल्मों में भी नज़र आएंगी. वहीं सुहाना खान ‘किंग’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह अपने पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. ये फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *