Tawa Cleaning: लोहे का तवा हमेशा रहेगा नए जैसा, साफ करने के बाद करें ये 1 काम

481ce4a36f8e4e79f04884d2d606c88e17865576721701257 original


Viral Salt Hack For Cleaning Iron Tawa: लोहे के तवे पर बनी रोटी, डोसा या पराठे का स्वाद ही अलग होता है. लेकिन जितना अच्छा खाना लोहे के तवे पर बनता है, उतनी ही परेशानी कई बार इसकी सफाई में होती है. लगातार इस्तेमाल के बाद तवे की सतह पर तेल, जले हुए खाने के अवशेष और काली परत जमने लगती है. इसे साफ करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन दिनों तवे की सफाई से जुड़ा एक हैक काफी वायरल है, जिसमें तवे पर नमक डालकर उसे साफ करने की बात कही जाती है. 

कई वीडियो में दिखाया जाता है कि नमक डालकर रगड़ने के बाद तवे का कालापन काफी हद तक हट जाता है. लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या नमक सच में तवे का कालापन गायब कर देता है या इसके पीछे कोई और वजह है?

नमक से तवे का कालापन क्यों कम होता है?

दरअसल, तवे पर जमा काली परत हमेशा तवे के लोहे का रंग नहीं होती. लंबे समय तक खाना बनाने के कारण उस पर तेल, चिकनाई और खाने के जले हुए छोटे-छोटे अवशेष चिपक सकते हैं. जब नमक को तवे की सतह पर डालकर रगड़ा जाता है तो उसके मोटे दाने एक तरह से स्क्रब की तरह काम करते हैं. रगड़ने से तवे पर चिपकी चिकनाई और खाने के अवशेष ढीले होकर निकलने लगते हैं. यही वजह है कि सफाई के बाद तवा पहले की तुलना में कम काला नजर आता है. यानी नमक कोई जादुई तरीके से लोहे का कालापन खत्म नहीं करता, बल्कि सतह पर जमी गंदगी और अवशेष को हटाने में मदद करता है.

Tawa Cleaning: लोहे का तवा हमेशा रहेगा नए जैसा, साफ करने के बाद करें ये 1 काम

नमक के साथ नींबू का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

कई घरेलू तरीकों में नमक के साथ नींबू का इस्तेमाल भी किया जाता है. इसके लिए तवे के थोड़ा ठंडा होने के बाद उस पर मोटा नमक फैलाया जाता है. फिर आधे कटे नींबू से तवे की सतह को हल्के हाथों से रगड़ा जाता है. नमक के दाने रगड़ने का काम करते हैं, जबकि नींबू की अम्लीय प्रकृति चिकनाई और कुछ तरह के अवशेषों को ढीला करने में मदद कर सकती है. साथ ही इससे तवे पर मौजूद खाने की गंध भी कम हो सकती है.

हालांकि, लोहे के तवे की सीजनिंग यानी उसकी बनी हुई सुरक्षात्मक तेल की परत को बचाना भी जरूरी है. इसलिए नींबू जैसी एसिडिक चीज का इस्तेमाल बहुत ज्यादा या बार-बार करने से बचना चाहिए, खासकर अगर तवे की सीजनिंग अच्छी तरह बनी हुई हो.

इसे भी पढ़ें- क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका

तवे को साफ करने का सही तरीका क्या है?

अगर तवे पर खाना चिपका हुआ है तो उसे तुरंत तेज रगड़ने के बजाय कुछ देर के लिए हल्के गर्म पानी की मदद से ढीला किया जा सकता है. इसके बाद मोटे नमक से सतह को हल्के हाथों से रगड़ें. जरूरत हो तो नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. सफाई के बाद तवे को पानी से धोकर तुरंत अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है. लोहे का तवा गीला छोड़ने पर उसमें जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कपड़े से पोंछने के बाद उसे थोड़ी देर गर्म तवे पर रखकर बची हुई नमी भी खत्म की जा सकती है.

Tawa Cleaning: लोहे का तवा हमेशा रहेगा नए जैसा, साफ करने के बाद करें ये 1 काम

सफाई के बाद करें ये छोटा सा काम

लोहे के तवे को लंबे समय तक अच्छी हालत में रखने के लिए सफाई के बाद उस पर तेल की बहुत हल्की परत लगाना अच्छा रहता है. इसके लिए तवा सूखने के बाद थोड़ा सा तेल डालकर पूरे तवे पर पतली परत की तरह फैला दें. जरूरत से ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं है. इससे तवे की सीजनिंग बनी रहने में मदद मिलती है और जंग लगने का खतरा भी कम होता है. समय-समय पर तवे को दोबारा सीजन करना भी जरूरी हो सकता है, खासकर तब जब उसकी सतह ज्यादा सूखी या खुरदरी नजर आने लगे.

लोहे के तवे को साफ करते समय इन गलतियों से बचें

लोहे के तवे को लंबे समय तक पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से उसमें जंग लग सकती है. इसी तरह हर बार तेज साबुन या बहुत ज्यादा रगड़ने से उसकी सीजनिंग खराब हो सकती है. अगर तवे पर जंग लग गई है तो उसे हटाने के लिए सफेद सिरके की मदद ली जा सकती है. जंग वाली जगह पर सिरके में भिगोया हुआ कपड़ा करीब 30 मिनट तक रख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Snakes In Monsoon: मानसून में घर के पास क्यों आते हैं जहरीले सांप? जानें बचाव के तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *