- तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी, स्कूल छुट्टियां पहले होने की मांग.
- गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में किया गया बदलाव.
- स्कूलों को गर्मी से बचाव हेतु जारी हुए दिशा-निर्देश.
- अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कर रहे चिंता व्यक्त.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. इसी वजह से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन गर्मियों की छुट्टियों को लेकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं.
गर्मियों की छुट्टी कब हो सकती है?
दिल्ली के स्कूलों में आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह से गर्मियों की छुट्टियां शुरू होती हैं. हालांकि इस बार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छुट्टियां पहले शुरू करने की मांग की जा रही है. यदि तापमान लगातार इसी तरह ऊंचा बना रहता है तो प्रशासन छुट्टियों की तारीखों में बदलाव कर सकता है.अभी तक आधिकारिक रूप से नई छुट्टियों की तारीख घोषित नहीं की गई है.
स्कूल टाइमिंग में किया गया बदलाव
गर्मी को देखते हुए कुछ जिलों और एनसीआर के कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.सुबह जल्दी स्कूल खोलने और दोपहर से पहले छुट्टी करने के निर्देश दिए गए हैं. इससे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने की कोशिश की जा रही है.कई स्कूलों ने अपने स्तर पर भी समय में परिवर्तन किया है.
यह भी पढ़ें – ओडिशा में गर्मी का कहर, 27 अप्रैल से सभी स्कूलों में समय से पहले छुट्टियों का ऐलान
स्कूलों को दिए गए जरूरी निर्देश
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को गर्मी से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए हैं. स्कूल परिसरों में ठंडे पानी की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की सुविधा और बच्चों को धूप से बचाने के उपाय करने को कहा गया है. साथ ही बाहरी खेल गतिविधियों को सीमित करने और दोपहर में बच्चों को खुले मैदान में न भेजने की सलाह दी गई है.
बढ़ती गर्मी के कारण माता पिता बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. कई अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए तेज गर्मी में स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है. इसी कारण सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जल्दी गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने की मांग उठ रही है. कुछ अभिभावकों ने ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी सुझाया है.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान ऊंचा बना रह सकता है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से कम निकलने की सलाह दी गई है. पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की भी सलाह जारी की गई है.
यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते उत्तराखंड के इस शहर में बंद हुए स्कूल, इतने दिन की हुईं छुट्टियां
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI