Onion For Heatstroke Prevention : क्या प्याज खाने से सच में नहीं लगती लू, जानिए कितना सच्चा है यह दावा?

7f7ea5322c796f6881041b7cf91059e517775249480981120 original


Onion For Heatstroke Prevention : गर्मी का मौसम आते ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं, लू और उमस भरा मौसम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. ऐसे में हर कोई खुद को ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाता है. कुछ लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं.

इन्हीं घरेलू उपायों में एक बहुत पुराना और आम नुस्खा जेब में प्याज रखना या कच्चा प्याज खाना लू से बचाता है. आपने भी अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा. हाल ही में इस बात को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई जब एक वायरल वीडियो में एक नेता भी प्याज को लू से बचाव का तरीका बताते नजर आए.लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में प्याज लू से बचा सकता है, या यह सिर्फ एक पारंपरिक मान्यता है. तो आइए जानते हैं कि क्या प्याज खाने से सच में लू नहीं लगती है और यह दावा कितना सच्चा है. 

 लू यानी हीटस्ट्रोक क्या होता है?

जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर का कूलिंग सिस्टम (पसीना आना) सही से काम नहीं करता, तब हीटस्ट्रोक यानी लू लगती है. यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जिसमें चक्कर आना, ज्यादा पसीना या बिल्कुल पसीना न आना, उल्टी या मितली, सिर दर्द, बेहोशी या कोमा तक की स्थिति जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत शरीर को ठंडा करना और पानी व इलेक्ट्रोलाइट देना बहुत जरूरी होता है. 

क्या प्याज खाने से सच में नहीं लगती लू?

प्याज को लेकर यह मान्यता कि उसे जेब में रखने या खाने से लू नहीं लगती है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से सही साबित नहीं माना जाता है. डॉक्टरों और मेडिकल साइंस के अनुसार लू तब लगती है जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता, इसलिए इससे बचने के लिए पानी, इलेक्ट्रोलाइट और धूप से बचाव जरूरी है. न कि किसी चीज को जेब में रखना, हालांकि प्याज में कुछ पोषक तत्व और पानी होता है जो शरीर को थोड़ा सहारा दे सकते हैं, लेकिन यह सीधे तौर पर हीटस्ट्रोक से बचाने का भरोसेमंद तरीका नहीं है, इसलिए इसे एक पारंपरिक मान्यता ही माना जाता है. 

यह दावा कितना सही?

यह दावा पूरी तरह सच नहीं है. प्याज सीधे तौर पर लू (हीटस्ट्रोक) से बचाने का वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपाय नहीं है, इसलिए इस पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं होगा. हालांकि, लोग इसे फायदेमंद इसलिए मानते हैं क्योंकि प्याज में पानी, विटामिन C और B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और क्वेरसेटिन जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने और हल्की सूजन कम करने में मदद करते हैं.

प्याज खाने के फायदे और नुकसान

कच्चा प्याज गर्मियों में कुछ फायदे दे सकता है, जैसे शरीर को हल्की ठंडक महसूस कराना, पाचन सुधारना और इम्युनिटी को सपोर्ट करना, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं, और कुछ लोगों को यह उल्टा गरम  भी लग सकता है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है, और अगर तीखापन ज्यादा लगे तो प्याज को पहले पानी या सिरके में भिगोकर खा सकते हैं. आयुर्वेद में भी प्याज को ठंडक देने वाला माना गया है और भुना प्याज, चटनी या रस जैसे घरेलू उपाय बताए गए हैं. 

यह भी पढ़ें – Pesticides Exposure Cancer Risk : पेस्टिसाइड्स के लगातार संपर्क से बढ़ सकता है 150% तक कैंसर का खतरा, नई स्टडी का दावा, जानें क्या है वजह

लू से बचने के आसान और असरदार तरीके

1. दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें और साथ में नारियल पानी, छाछ, लस्सी या आम पन्ना जैसे पेय लें, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो.

2. तरबूज, खीरा, मौसमी फल और हल्का खाना खाएं, जिससे शरीर ठंडा रहे और पाचन भी सही बना रहे, 

3. हमेशा ढीले, हल्के और हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे शरीर को हवा मिलती रहे और गर्मी कम लगे. 

4. खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, और अगर निकलना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को ढक कर ही जाएं. 

5. अगर चक्कर, कमजोरी, ज्यादा पसीना या उल्टी जैसा लगे तो तुरंत ORS या नमक-चीनी का पानी लें और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें. 

यह भी पढ़ें – Overthinking At Night: रात में शरीर थका हुआ है लेकिन दिमाग रहता है एक्टिव? जानिए क्यों बढ़ती है ओवरथिंकिंग और नींद न आने की समस्या

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *