Ethanol Fuel: कार के फ्यूल कैप पर चींटियों को लेकर बड़ा खुलासा, E20 पेट्रोल पर सरकार का बयान जान लें

32627c6bc1242f8f34ab187c731fa01117817040274231346 original


Ethanol Fuel News: पेट्रोल- डीजल की कीमतों के बढ़ने के बाद से ही एथेनॉल वाला फ्यूल काफी चर्चा में आ गया था. ई-20 फ्यूल के बाजार में आने के बाद से लोगों ने इसे गाड़ी में भरवाना शुरू किया. जिसके बाद कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि ई-20 फ्यूल गाड़ी में भरवाने के बाद फ्यूल कैप पर चीटियां जमा हो रही हैं. क्या वाकई में ऐसा हो सकता है? आइये जानते हैं इस खबर क सच्चाई.

ई-20 फ्यूल में लग रही हैं चीटियां?
दरअसल एक सोशल मीडया यूजर ने एक फोटो अपने अकाउंट के जरिए शेयर की थी. इस फोटो के साथ यूजर ने बताया था कि सिक्किम में एक शख्स ने अपनी गाड़ी में ई-20फ्यूल भरवाया है, जिसके बाद उनकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक के ढक्कन पर चीटियां लग गई. इसके साथ ही यूजर ने फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वाकई में पेट्रोल टैंक के कैप पर चीटियां नजर आ रही थीं. वहीं अब सरकार और बीपीसीएल दोनों की तरफ से इस खबर की सच्चाई को उजागर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel: बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम! कच्चे तेल की सप्लाई पर लगा ग्रहण, फिर खफा हुआ ईरान- रिपोर्ट

क्या है खबर की सच्चाई?
सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है. अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिस पर एजेंसी ने साफतौर पर लिखा है कि ये FAKE न्यूज है. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि E20 पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के फ्यूल फिलर कैप (ईंधन भरने वाली जगह के ढक्कन) पर चींटियां जमा हो रही हैं’.

इस खबर की सच्चाई बताते हुए एजेंसी ने लिखा, ‘सावधान! ये दावे #Fake (झूठे) हैं. E20 फ्यूल और चींटियों के आकर्षित होने के बीच कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. E20 फ्यूल में ऐसा कोई तत्व नहीं है जो चींटियों या दूसरे कीड़ों को गाड़ी के फ्यूल कैप के आस-पास इकट्ठा होने के लिए आकर्षित करे.’

ये भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान ने समझी महिलाओं की जरूरत, खत्म किया ये वाला टैक्स, फैसले की हो रही तारीफ

बीपीसीएल ने भी बताई सच्चाई
ना केवल भारत सरकार की एजेंसी बल्कि खुद बीपीसीएल ने भी इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस दावे की सच्चाई को पूरी तरह से नकार दिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि BPCL ने इस दावे को अच्छी तरह से परीक्षित किया है, जिसके बाद ये परिणाम सामने आया है कि ये दावा पूरी तरह से खोखला है.

बता दें कि ऐसी खबरें इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि ई-20 फयूल को गन्ने से बनाया जाता है. ऐसे में लोगों ने दावा किया है कि गन्ने की मिठास की वजह से इस फ्यूल में चींटियां चिपक रही हैं. हालांकि ये पूरी तरह से झूठ है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *