दिवाली से पहले अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के भाव जानना आपके लिए जरूरी है. अक्टूबर में बड़ी गिरावट देखने के बाद सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है. आज यानी मंगलवार, 3 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपए बढ़ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 460 रुपए महंगा हो गया है. दूसरी ओर चांदी की कीमत में मामूली नरमी देखने को मिली है.
त्योहारों के मौसम में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने से बाजार में इनकी कीमतों पर असर पड़ रहा है. हालांकि, अक्टूबर में आई बड़ी गिरावट के बाद अभी भी सोने और चांदी भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. यहां से आप सोना और चांदी का आज का ताजा भाव जान सकते हैं.
आज सोने का भाव कितना है?
दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 1,39,520 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. एक दिन पहले यानी सोमवार को इसका भाव 1,39,020 रुपए था.
इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 460 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अब इसका भाव 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है. बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल गहने बनाने में किया जाता है.
आज चांदी कितनी महंगी या सस्ती हुई?
सोने के उलट चांदी की कीमत में मंगलवार को हल्की गिरावट आई है. आज चांदी का भाव 100 रुपए घटकर 1,99,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है. सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख रुपए थी.
| चांदी का वजन | चांदी का रेट |
| 1 ग्राम | 199.90 रुपए |
| 10 ग्राम | 1999 रुपए |
| 100 ग्राम | 19990 रुपए |
| 1 किलोग्राम | 1,99,900 रुपए |
अक्टूबर में क्या था रेट?
अक्टूबर का महीना सोने और चांदी के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. आखिरी दिनों में तो सोना- चांदी, दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली थी. 24 कैरेट सोना 30 अक्टूबर को 1,44,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो फिर 2 नवंबर को घटकर 1,39,020 रुपए पर आ गया. इसके बाद 3 नवंबर को इसमें 500 रुपए की तेजी आई है.
चांदी भी अक्टूबर के आखिरी दिनों में लगातार गिरता रहा. 28 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव करीब 2.20 लाख रुपए प्रति किलो था, जो 2 नवंबर तक घटकर 2 लाख रुपए पर आ गया. आज, मंगलवार को इसमें 100 रुपए की और कमी आई.
कीमत में क्यों हो रहा है उतार-चढ़ाव?
सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ भारत में होने वाली खरीदारी से तय नहीं होतीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, कच्चे तेल के भाव और निवेशकों की खरीद-बिक्री का भी असर पड़ता है.
फिर दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों पर गहने की खरीदारी बढ़ जाती है. इससे घरेलू बाजार में सोने की मांग बढ़ी जाती है. वहीं, रुपए में कमजोरी आने पर विदेश से सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिसका असर भारतीय बाजार की कीमतों पर भी दिख सकता है.
इंश्योरेंस सेक्टर में हलचल, IRDAI ने फीस को लेकर बदले सभी नियम