अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ाएगा RBI! महंगी हो सकती है आपकी EMI- SBI रिपोर्ट

b5e70d0c985958c3fb90b1b3420af86b17891933819361216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी.

अक्सर लोग घर, कार या बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लेते हैं. अगर आपने भी बैंक से लोन लिया हुआ है तो यह जानकारी आपके काम की है. हर महीने की तय EMI चुकाने में ही लोगों के घर का बजट बिगड़ जाता है, ऐसे में अगर ब्याज दरों में थोड़ा भी बदलाव हो जाए तो ये सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकता है. SBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में RBI रेपो रेट बढ़ा सकता है. इसका असर बैंक से लोन लेने वालों पर भी पड़ सकता है.

SBI की रिपोर्ट में क्या है?

RBI की रेपो रेट को लेकर SBI रिसर्च की इकोव्रैप रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है, जिसका असर लोन लेने वालों की जेब पर पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि RBI रेपो रेट में कितनी बढ़ोतरी करने वाला है?

दिसंबर में भी बढ़ेगा रेपो रेट

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है. इतना ही नहीं, बल्कि दिसंबर में भी रेपो रेट में 25 bps की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. यानी दिसंबर तक रेपो रेट में कुल 50 bps की बढ़ोतरी हो सकती है.

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. अब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है. चिंता की बात तो यह है कि अगर कच्चे तेल की कीमत में कमी नहीं आती है तो आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है.

रेपो रेट बढ़ने से क्या होगा?

अगर RBI अक्टबूर में रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है तो बैंक भी लोन की ब्याज दर बढ़ा सकता है. ऐसे में जिन लोगों ने बैंक से फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हुआ है, उनकी EMI में बदलाव देखा जा सकता है. यानी हर महीने जितनी EMI दे रहे थे अब उससे ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि EMI में कितना इजाफा होगा यह बैंक की ब्याज दर में होने वाले बदलाव पर ही निर्भर करेगा. 

अक्टूबर नंवबर में बढ़ेगी महंगाई

SBI रिसर्च के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमत महंगी रहती है तो अक्टूबर-नवंबर में महंगाई 6.5 प्रतिशत या इससे ज्यादा की भी हो सकती है.

ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

EMI बढ़ने पर इन चीजों पर ध्यान रखें

  • अगर आपने बैंक से लोन लिया हुआ है तो सबसे पहले चेक लोन की ब्याज दर चेक करें.
  • साथ ही ये भी चेक करें कि आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है भी या नहीं.
  • साथ ही अपने बैंक से इस बात की जानकारी लें कि अगर ब्याज बढ़ता है तो EMI में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.
  • वहीं अगर EMI बढ़ती है तो अपने महीने के बजट को उसी हिसाब से तैयार करें.
  • अगर नया लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले अलग-अलग बैंकों की EMI देखना न भूलें.

मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *