IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट

a37fa1ea31712c2ecea3820251ef555617936285406261212 original


आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले से टीमों के लिए रिटेंशन लिस्ट देने की डेडलाइन में बदलाव हुआ है. पहले रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी थी, लेकिन अब इसे 2 दिन और बढ़ा दिया गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन 17 नवंबर कर दी गई है. ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी अपडेट आया है.

आईपीएल 2027 के लिए होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा. बता दें कि मिनी ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. साथ में फ्रेंचाइजियां अपने हिसाब से जितने चाहे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि मेगा ऑक्शन में तय संख्या तक ही खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है.

आईपीएल ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर क्या है अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2027 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आईपीएल ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होगा.

ऑक्शन को अब करीब 40 दिन का समय बचा है, रिटेंशन लिस्ट देने की डेडलाइन को भी करीब 2 ही हफ्ते बचे हैं. सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयारी करने में जुटी हैं. कई बड़े नाम हमें रिटेंशन लिस्ट से बाहर दिख सकते हैं, जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में अच्छा नहीं रहा है.

ऑक्शन के दिन होगा टीम इंडिया का मैच

IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन के दिन भी भारतीय टीम मैच खेलेगी. 16 दिसंबर को भारत का श्रीलंका के साथ दूसरा वनडे है. अभी जो खबर है उसके अनुसार सिर्फ रिटेंशन डेडलाइन की तारीख को बदला गया है. ऑक्शन के वेन्यू और तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑक्शन दोपहर 1 या 2 बजे के करीब शुरू हो सकता है, हालांकि समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

आईपीएल टीम

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद.

यह भी पढ़ें- अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *