राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ

12e03ddb564b723c28f0e15eefaa3d2517935361987941483 original


साउथ सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म ‘आर सी 17’  को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ने लगा है. फिल्म की पूजा सेरेमनी के बाद अब मेकर्स ने इसका नया प्री-लुक पोस्टर जारी किया है.

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए राम चरण और डायरेक्टर सुकुमार एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी ने फिल्म ‘रंगस्थलम’ में साथ काम किया था, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

मोर पंख में छुपा है एक्टर का चहरा

‘आर सी 17’ के प्री-लुक पोस्टर में राम चरण की तस्वीर को नीले, हरे और सुनहरे रंगों के साथ एक खास अंदाज में दिखाया गया है. पोस्टर का डिजाइन मोर के पंखों से इंस्पायर्ड है. हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी या राम चरण के किरदार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘आप कल्पना कर सकते हैं, लेकिन यह हर किसी की उम्मीद से कहीं आगे होगा.’ इस लाइन ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

राम चरण ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह प्रोजेक्ट बेहद स्पेशल है’. सुकुमार को मेंशन करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे प्यारे सुकुमार के साथ एक बार फिर कॉलैबोरेट करने की बेहद खुशी है. ‘आर सी 17’ का सफर शुरू हो चुका है.’

चिरंजीवी ने किया पूजा सेरेमनी का शुभारंभ  

फिल्म की शुरुआत हैदराबाद में एक ग्रैंड पूजा के साथ हुई. इस मौके पर राम चरण और निर्देशक सुकुमार मौजूद रहे. वहीं, राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर फिल्म की शुरुआत की.

इस इवेंट में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं. इनमें प्रोड्यूसर रवि शंकर और नवीन येरनेनी के अलावा नागा वामसी, राहुल सांकृत्यान, गोपीचंद मालिनेनी, मारुति, बुच्ची बाबू सना, वामसी नंदीपति और हरीश शंकर इस पूजा का हिस्सा बनें हैं.

‘रंगस्थलम’ के बाद फिर साथ आए राम चरण और सुकुमार

राम चरण और सुकुमार इससे पहले साल 2018 में आई फिल्म ‘रंगस्थलम’ में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म को ऑडियंस और फिल्म क्रिटीक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. अब करीब आठ साल बाद दोनों की जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण की पिछली फिल्म ‘पेड्डी’ है, जिसे बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी नजर आए थे. वहीं, सुकुमार की पिछली निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ थी, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *