Dust Allergy: दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?

208dd7d9db0c10412bad8688e5ca711e17935222532541472 original


दिवाली आने से पहले ज्यादातर घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है. कोई अलमारी साफ करता है, तो कोई पुराने पर्दे, पंखे और स्टोर रूम की सफाई में जुट जाता है. लेकिन कई महीनों से जमा धूल को हटाना सेहत के लिए परेशानी भी खड़ी करता है. सफाई करते समय उड़ने वाली धूल से कुछ लोगों को लगातार छींक, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. खासकर जिन लोगों को पहले से धूल या किसी दूसरी चीज से एलर्जी है, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

सफाई करते समय क्यों होने लगती है छींक और खांसी?

घर के पर्दों, अलमारियों, फर्नीचर और स्टोर रूम में लंबे समय तक धूल जमा रहती है. इसमें छोटे कीड़े और फंगस के कण भी मौजूद होते हैं. जब हम झाड़ू या सूखे कपड़े से सफाई करते हैं, तो ये कण हवा में फैल जाते हैं. सांस के साथ शरीर में पहुंचने पर ये एलर्जी की वजह बनते हैं. इससे नाक में खुजली, बार-बार छींक आना, खांसी और गले में परेशानी होती है. कुछ लोगों में सांस की नलियों में सूजन भी आ जाती है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें : Dengue Symptoms: हेल्दी और फिट इंसान को भी हो सकता है गंभीर डेंगू, ऐसे करें बचाव 

महिला को सफाई के बाद पहुंचना पड़ा अस्पताल

डॉक्टर ने एक  38 साल की महिला का मामला बताया,जिसे बचपन से धूल से एलर्जी थी. पहले धूल के संपर्क में आने पर उसे छींक आती थी, लेकिन दवा लेने से आराम मिल जाता था. दिवाली की सफाई के दौरान उसने एक ही दिन में पूरा घर साफ करने का फैसला किया. इस दौरान उसने न तो मास्क पहना और न ही सफाई के बीच आराम किया. इसके बाद उसे छींक और खांसी शुरू हुई. धीरे-धीरे सांस लेने में परेशानी बढ़ गई और चलने तक में दिक्कत होने लगी. अस्पताल पहुंचने पर उसका ऑक्सीजन लेवल 85 प्रतिशत था. उसे भर्ती करके ऑक्सीजन और दवाएं देनी पड़ीं. डॉक्टरों ने इसे एलर्जी से जुड़ी ब्रोंकाइटिस की समस्या बताया.

दिवाली की सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर की सफाई करते समय सबसे पहले N95 मास्क पहनें, ताकि धूल के कण सांस के जरिए अंदर न जाएं. पूरे घर की सफाई एक ही दिन में करने के बजाय इसे कुछ दिनों में बांट लें. रोज घर के एक हिस्से की सफाई करें और बीच-बीच में आराम भी करें. धूल साफ करने के लिए सूखे कपड़े के बजाय गीले कपड़े का इस्तेमाल करें, इससे धूल हवा में कम फैलती है. सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  अगर आपको पहले से धूल की एलर्जी या सांस से जुड़ी परेशानी है, तो सफाई शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. 

*Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*

यह भी पढ़ें : Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें? 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *