IND vs NZ 1st ODI Weather: बारिश न बिगाड़ दे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे का मजा, जानें कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम

f3d744afbcf19758e35eae47c7d94a6517937049533421212 original


ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें मौसम मैच का मजा किरकिरा कर सकता है. विराट कोहली, रोहित शर्मा को खेलते देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं, जो भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. चलिए जानते हैं बुधवार को ऑकलैंड का मौसम कैसा रहेगा? बारिश की संभावना कितनी है?

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड के कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. मार्क चैपमैन, रचिन रविंद्र पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऑकलैंड वनडे से एक दिन पहले ही डेवोन कॉनवे के पहले मच से बाहर होने की खबर आई. दरअसल वह फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनके कंकशन की पुष्टि हुई, जिसके बाद वह पहले वनडे से बाहर हो गए.

ईडन पार्क स्टेडियम में पहला वनडे 1976 में खेला गया था, वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही था. इसके बाद भारत ने यहां 10 वनडे मैच यहां पर और खेले. भारत ने इस ग्राउंड पर 4 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. आखिरी बार 2022 में जब दोनों टीमें यहां आमने सामने हुई थी तब मेजबान न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस मैच में भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों (शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर) ने अर्धशतक जड़े थे. इनमें से 2 गिल और अय्यर वर्तमान टीम का हिस्सा हैं और दोनों कप्तानी (गिल पहले 3 और अय्यर अंतिम 2 वनडे में) करेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा तब नहीं खेले थे.

बुधवार को कैसा रहेगा ईडन पार्क, ऑकलैंड का मौसम?

ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, लेकिन इस समय भारत में सुबह के 7:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस सुबह 7 बजे होगा. इस दिन ऑकलैंड में बारिश की संभावना है. दोपहर 3 बजे तक बारिश की संभावना 20 से 25 प्रतिशत है. रात के 9 बजे (लोकल समय के अनुसार) बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है. इसके बीच में बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें- अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *