भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख

54d1bc4a25563642d46a0e1a976aec4e17937060897071364 original


India vs Pakistan World Cup 2027: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को क्रिकेट जगत में खूब पसंद किया जाता है. अगर दोनों के बीच मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप का हो, तो फिर सोने पर सुहागा है. अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. टूर्नामेंट अफ्रीका के तीन देशों की मेजबानी में होगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल है. 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा, जिसके लिए फैंस के अंदर अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है. 

स्टेडियम में दर्शकों के लिए सिर्फ 34 हजार सीटें मौजूद हैं. लेकिन मैच का टिकट पाने के लिए करीब 84 लाख दर्शक लाइन में लगे हैं. क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए टीवी के सामने तो चिपककर बैठते ही हैं, लेकिन कई लोग महामुकाबला स्टेडियम से देखना चाहते हैं. इसी की नतीजा है कि टिकट के लिए इतनी भारी डिमांड आई है. पिछले यानी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. 

ICC ने बताया आंकड़ा 

यह आंकड़ा कहीं और से नहीं आया, बल्कि खुद इंटरनेशनल क्रिकट काउंसिल (ICC) की तरफ से यह जारी किया गया है. गवर्निंग क्रिेकेट बॉडी की एक रिलीज में बताया गया कि ’10 अक्टूबर को वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए 80 लाख से अधिक (8,397,294 करीब 84 लाख) अनुरोध आए हैं.’ इसी मैदान पर वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला जाएगा. इसको लेकर आगे लिखा गया, “उसी मैदान पर 21 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच के लिए भी लगभग 80 लाख (7,900,944) अनुरोध प्राप्त हुए हैं.”

आईसीसी के इवेंट्स और ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर, गौरव सक्सेना ने कहा, “आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 को लेकर मिली प्रतिक्रिया शानदार रही है. मांग का यह स्तर टूर्नामेंट की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है, और यह भी बताता है कि 24 साल में पहली बार पुरुष क्रिकेट विश्व कप को वापस अफ्रीका लाना कितना अहम है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में दिखी गहरी दिलचस्पी यह साबित करती है कि यहां एक विश्व-स्तरीय आयोजन करने का बड़ा अवसर है, जो पूरे महाद्वीप और दुनिया भर के प्रशंसकों को एक साथ जोड़ सके.”

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *