पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

83b178d05554ae1e82153c01113f61981793715550004143 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. भले ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया था, लेकिन वनडे सीरीज में कीवी टीम कड़ी चुनौती पेश कर सकती है. वनडे में भारत का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड भी निराशजनक रहा है. करीब साढ़े सात सालों से टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. आखिरी बार भारत ने कीवी टीम को उसके घर पर फरवरी, 2019 में हराया था. 

बुधवार को टीम इंडिया जब ऑकलैंड के मैदान पर उतरेगी तो सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. दोनों दिग्गजों का यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा है. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को भी उम्मीद है कि रोहित और विराट को देखने भारी मात्रा में दर्शक स्टेडियम आएंगे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी खुलासा किया कि उनकी इन दोनों को जल्द आउट करने की कोशिश करेगी. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 63 मैचों में जीत मिली है, वहीं 52 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. 7 मैच नो रिजल्ट रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 45 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 14 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने घर पर 26 मैचों में भारत को हराया है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैच नौ रिजल्ट रहे हैं.

ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के सेडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान पर टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बाजी मारी थी. हालांकि, टी20 को भूल जाइये. वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी गति और उछाल मिलती है. ऐसे में शुरुआती ओवर में यहां तेज गेंदबाज हावी रहते हैं. हालांकि, पुरानी गेंद से यहां रन बनाना आसान देखा गया है. ऑकलैंड का मैदान काफी छोटा है. ऐसे में यहां चौके-छक्के लगाना आसान होता है. ओस का प्रभाव भी रह सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

मैच प्रिडिक्शन 

भले ही टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है. फिर भी इस मैच में शुभमन गिल की टीम बतौर फेवरेट उतरेगी. हालांकि, जो टीम चेज करेगी, उसकी जीत की उम्मीद ज्यादा रहेगी. 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैट हेनरी

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर/कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज/अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें- 

रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *