बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा

4359e557cfa828fe0fbda2fff2a5dc011793726726473587 original


‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. फैमिली मैसेज सुनकर घरवाले काफी इमोशनल हो गए. एपिसोड की शुरुआत में यंग अरिशफा की पढ़ाई पर कमेंट करता है, वहीं स्काउट अरिशफा की हाइट का मजाक उड़ाता हूं. इसके बाद अरिशफा नाराज हो जाती है और यंग और स्काउट संग जमकर लड़ाई होती है. 

वहीं यंग काजी से कहत हैं कि वो आम्रपाली पर कमेंट करना बंद कर दें. यंग काजी से कहते हैं कि वो ये आम्रपाली के बच्चा बेचने वाली बात मत बोलो ये अच्छा नहीं लगता है. यंग और काजी के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिलती है. आखिर में स्काउट, यंग और आम्रपाली डिसाइड करते हैं कि वे अब अरिशफा के बारे में बात नहीं करेंगे.

कैप्टेंसी टास्क में घरवाले हुए इमोशनल

इसक बाद बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क दिया जाता है. 

बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि उनके घर से लेटर्स आए हैं. लेकिन वो लेटर पाने के लिए उन्हें कुछ त्याग करना पड़ेगा. मनीष टास्क शुरू करते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि वो काजी तौकीर की फैमिली का मैसेज और अपनी एक लाइफलाइन वापस पाने में से किसी एक चीज को चुने. मनीष काज़ी की फैमिली के मैसेज को चुनते हैं. काजी अपनी फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हो जाते हैं. वो मनीषा को थैंक्यू कहते हैं.

वहीं आम्रपाली को टेंशन होती है कि कोई अपने स्वार्थ के लिए कैसेट तोड़ सकता है. वो इमोशनल हो जाती हैं. गुल्लू को कनिका की फैमिली का मैसेज मिलता है. बिग बॉस गुल्लू को उनकी दो लाइफलाइन बचाने और कनिका के मैसेज में से एक चीज चुनने को कहते हैं. जब गुल्लू कनिका के लिए अपनी लाइफलाइन का त्याग करने का फैसला करता है, तो कनिका इमोशनल हो जाती हैं.

शो छोड़ेंगी माही?

अपकमिंग एपिसड में दिखाया जाएगा कि लव की मां माही के लिए मैसेज भेजेंगी. वो माही के खिलाफ बोलती हैं. माही को बुरा लगता है और उन्हें लगता है कि बिग बॉस जानबूझकर उन्हें निगेटिव दिखा रहे हैं. वो रोने लगती हैं. वो शो छोड़ने का फैसला करती हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *