‘शर्म आनी चाहिए…’, ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा

c3c8fcbbaf3f2d0f44237261b48f4c3817777210096071372 original


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा प्यार मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इस बीच फिल्म और कलाकारों के बीच एक विवाद सामने आया, जिसमें बताया जा रहा है कि स्क्रीन टाइम कम करने के लिए एडिटिंग के समय तब्बू के रोल का बड़ा हिस्सा हटा दिया गया है. इसके बाद तब्बू नाराज हो गई है. हालांकि प्रियदर्शन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. 

गलत खबर फैलाने की कोशिश…

हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए कहा, ‘फिल्म का निर्देशक मैं हूं और मैं ही ये फैसला करता हूं कि फिल्म में क्या रखना है और क्या हटाना है. फिल्म अब बड़ी हिट हो चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह की गलत खबर फैलाने की कोशिश कर रहे है. तब्बू हमसे बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं और मैंने उनके साथ कुल आठ फिल्में की है. उन्हें अगर कोई दिक्कत होती, तो वो खुद मुझे बताती है. फिल्म में उन्होंने जो भी शूट किया है, उसमें वो खुश है.’

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि अक्षय कुमार के कहने पर तब्बू के रोल को हटाया गया, ताकि उनका स्क्रीन टाइम बढ़ जाए. लेकिन प्रियदर्शन ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘अक्षय ने मुझे कोई सीन काटने के लिया नहीं कहा और वो कभी भी एडिटिंग के मामले में इंटरफेयर नहीं करते है. मैं हमेशा अपना काम ईमानदारी से करता हूं और हर कलाकार रिलीज से पहले फिल्म को देखता ही है. जो लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए.’

ये भी पढ़ें: OTT Releases: रोमांस से थ्रिल तक, थिएटर में हो गईं मिस तो ओटीटी पर निपटा लें साउथ की ये 7 धांसू फिल्में

फिल्म की स्टारकास्ट और कमाई 

बता दें कि प्रियदर्शन ने तब्बू के साथ ‘कलापानी’, ‘विरासत’, ‘हेरा फेरी’ और ‘स्नेगिथिये’ में साथ काम कर चुकी है. ‘भूत बंगला’ फिल्म से प्रियदर्शन 5 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी एक रहे है और करीब 14 साल बाद अक्षय के साथ काम कर रहे है. फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे है. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 15 दिनों में 132.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें: फैमिली टाइम में दिखा कियारा का ग्लैमरस अंदाज, समंदर में बिकिनी में दिए पोज, वायरल हुई तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *