
आमतौर पर लौकी को सब्जी के रूप में खाया जाता है, लेकिन जब इससे बर्फी बनाई जाती है तो इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी लौकी ली जाती है, उसे अच्छे से धोकर छील लें साथ ही उसमें से सारे बीजों को भी निकाल दें और फिर कद्दूकस कर दें.

इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करें. फिर उसमें कद्दूकस किए हुए लौकी को डालें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक अच्छे से भूने. जब लौकी अच्छे से पक जाती है तो इसमें दूध और मावा मिला कर कुछ देर और भूनें. यह मिश्रण बर्फी को मुलायम और स्वादिष्ट बनाता है. इसके बाद इसमें चीनी डालकर उसे लगातार चलाते रहे जब तक वे गाढ़ा न हो जाए. साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं जिससे इसकी खुशबू और भी बढ़ जाती है.
Published at : 04 May 2026 08:18 AM (IST)