एक्टर शोएब इब्राहिम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं अब उनके पापा को हैमरेज की वजह से ब्लीडिंग हो गई. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा. अब शोएब ने अपने पिता की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है.
कैसे हैं शोएब के पापा?
शोएब इब्राहिम ने वीडियो शेयर किया. शोएब इब्राहिम ने कहा, ‘पापा को इस बार स्ट्रोक नहीं हैमरेज कह सकते हैं. पापा की कंडीशन उतनी ठीक नहीं है. लास्ट टाइम पापा को स्ट्रोक था पर पापा बात कर रहे थे. वो जल्दी रिकवर भी हो गए थे. इस बार उनको ब्लीडिंग हो गई है. उनको पीछे काफी ब्लीडिंग हो गई है. उनको स्पीच में ईश्यू हो रहा है. उनको राइट साइड की बॉडी में भी ईश्यू और विजन में भी दिक्कत आ रही है. बीपी फिलहाल कंट्रोल में हैं. ऐसा होता है जब ब्लिंडिंग होती है को सेंस थोड़ा कम होता है. पापा भी रिएक्ट नहीं कर रहे हैं. उनकी आगे सर्जरी होगी.’
‘पापा को ऐसे देखना मुश्किल है’
आगे शोएब ने कहा, ‘पता नहीं ये एक ऐसा वक्त है जो अल्लाह एक के बाद एक आजमाइश ले रहा है. लेकिन अल्लाह पर यकीन है. आप सब की दुआएं हैं. आखिर में सब ठीक होगा. हम सब इसी हिम्मत के साथ हैं. पापा को जब ऐसे देखता हूं तो अच्छा नहीं लगता है. पापा बिल्कुल एक बच्चे की तरह थे. हम सब उनको ऐसे ही ट्रीट करते थे. उनको ऐसे देखना हम सब के लिए मुश्किल है. अम्मी को मैंने आईसीयू में नहीं बुलाया. मैं नहीं चाहता कि अम्मी ऐसे पापा को देखें. एक बार दीपिका गई थी.’
ये भी पढ़ें- Deool Band 2 Box Office: बड़ी फिल्मों के बीच इस मराठी मूवी ने 4 दिन में ही वसूला बजट, बॉक्स ऑफिस पर बरसाए पैसे
आगे शोएब ने बताया कि जब पापा को ये हुआ उससे एक रात पहले पापा अच्छे से बैठे हैं. खाना खाया है. वॉक भी की है. मैच भी देखा. फिल्म भी देखी. रात में वो साढ़े 3 बजे उठे भी हैं. लेकिन फिर वो 8 बजे जब उठे तो दिक्कत थी.