Gold-Silver Rate: कम हुआ सोने का भाव, 24 से लेकर 22 कैरेट के रेट में आई गिरावट; चांदी भी सस्ती

388662344d382e61f2c010b471d0f29217800283047081379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई.
  • 24 कैरेट सोना 400-500 रुपये सस्ता, 22 कैरेट में भी गिरावट.
  • अंतर्राष्ट्रीय बिकवाली, डॉलर की मजबूती से कीमतों पर असर.
  • शादियों का सीजन खत्म, मुनाफावसूली से मांग घटी.

Gold-Silver Rate On May 29: आज देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने की पॉजिटिव खबरों से भू-राजनीतिक तनाव के कम होने की उम्मीदें हैं. दुनिया जब भी शांति की ओर बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित निवेश (सोने) से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाते हैं, जिससे मार्केट में तेजी आती है और डिमांड कम होने से कीमती धातुओं की कीमतें गिरती हैं.

आज कितनी है 24 और 22 कैरेट की कीमत? 

  • आज 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 400-500 रुपये सस्ता हुआ है. इसी के साथ कीमत गिरकर अब 1,55,900-156,100 के दायरे में आ गई हैं.
  • 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज हल्की गिरावट आई है. इसी के साथ यह आज 1,42,800-1,43,050 के आसापास कारोबार कर रही है. 

कीमतें गिरने की और वजहें

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली-  यह भी आज कीमतें गिरने की एक और वजह है. COMEX पर सोना 2400 डॉलर के नीचे फिसल गया है. इसका असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी दिख रहा है. 

डॉलर की मजबूती-  अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने की वजह से निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर में लगा रहे हैं, जिससे सोने की डिमांड में कमी आई है.

मुनाफावसूली- पिछले कुछ महीनों से सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था, जिसके बाद अब बड़े निवेशक ऊंचे स्तरों पर बिक्री कर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं. 

शादियों का सीजन खत्म- भारत में शादियों का सीजन भी अब लगभग खत्म होने की कगार पर है. इससे खरीदारों के बीच मांग घटी है. 

शहरवार सोने की कीमतें

दिल्ली- 1,56,200

मुंबई- 1,56,050

कोलकाता- 1,56,050

चेन्नई- 1,58,170

चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमतों में भी कल के मुकाबले मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. चांदी आज प्रति 10 ग्राम लगभग 2850 से 2900 रुपये के बीच बिक रही है. वहीं प्रति किलो इसकी कीमत आज MCX पर लगभग 2,85,000 से 2,90,000 के बीच बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें:

Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *