आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. दिल्ली पुलिस ने एड्वाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया कि लोगों को जाम से बचने के लिए किन-किन रास्तों का परहेज करना चाहिए.
दरअसल आज ब्रिक्स समिट का दूसरा और अंतिम दिन भी है, वहीं भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 भी खेला जाना है. ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर लंबा जाम लगने की भारी संभावना होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि कुछ विशेष इलाकों में जाने से बचें. क्रिकेट फैंस को बताया गया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और अनावश्यक क्षेत्रों में जाने से बचें.
मैच देखने जा रहे फैंस को सलाह
एड्वाइजरी में बताया गया कि फैंस को अगर अरुण जेटली स्टेडियम में मैच देखने जाना ही है, तो वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि उन्हें जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा कथित इलाकों के बजाय दूसरे रास्तों से यात्रा करें. दोपहर 2 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पर पाबंदियां और रास्तों पर डाइवर्जन लागू किया जाएगा और लोगों से मेट्रो से यात्रा करने की गुजारिश की गई है.
यह भी पढ़ें: इन 2 भारतीयों को सबसे बड़ा खतरा मान रहा अफगानिस्तान, कप्तान ने किया खुलासा
किन इलाकों में नहीं जाना
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एड्वाइजरी के अनुसार बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, असफ अली मार्ग और मीरदर्द चौक की ओर जाने से परहेज करने के लिए कहा गया है. यातायात अधिक प्रभावित न हो, उसके लिए भारी वाहन और मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.
TRAFFIC ADVISORY
In connection with the India–Afghanistan T20 Cricket Match at Arun Jaitley Stadium on 13.09.2026, traffic restrictions, diversions and parking regulations will be in place in and around the stadium area from 1400 hrs onwards.
Commuters are advised to plan… pic.twitter.com/VJlPTnaw6e
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 12, 2026
मैच की तारीख बदलने की सलाह
भारत और अफगानिस्तान की सीरीज आज से शुरू हो रही है, लेकिन आज यानी 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का दूसरा दिन है. दिल्ली पुलिस ने पेशकश की थी कि मैच की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन DDCA ने इस मांग को खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें:
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट