न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? यहां एक क्लिक में जानें

f64d711869734d22f2c272baa422335b17936992009261364 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. मौजूदा वक्त में कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे खेल रहे हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं. चूंकि वनडे सीरीज न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेली जाएगी, तो आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड कैसा है. 

04 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैचों की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. बाकी 2 मैचों में कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी. 

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड 

किंग कोहली ने 2014 से 2020 के बीच न्यूजीलैंड में 13 वनडे मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 49.66 की औसत से 596 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 123 रनों का रहा. वह 55 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं.

विराट कोहली का वनडे करियर 

नजर डालें किंग कोहली के वनडे करियर पर, तो अब तक उन्होंने 317 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 305 पारियों में उन्होंने 58.78 की औसत से 15109 रन बनाए हैं. वह 55 शतक और 79 अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 183 रनों का रहा. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली पिछली वनडे सीरीज 

कोहली ने पिछली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी. भारत की सरजमीं पर खेली गई 3 मैचों की सीरीज में कोहली की तरफ से मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला था. पहले मैच में उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए थे. दूसरे मुकाबले में कोहली के बल्ले से 29 रन निकले थे, जबकि तीसरे मैच में वह बिना खाता खोले जीरो पर ही आउट हो गए थे. तीन मैचों में कोहली ने 84 की औसत से 168 रन स्कोर किए थे, जिसमें 1 शतक शामिल था. अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *