पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका, रविवार को भारत से होगा महा-मुकाबला

37d313102462e8366f657e89e50a966417891490577181364 original


महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया. शुक्रवार (11 सितंबर) को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया. खराब शुरुआत से बाद श्रीलंका ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी. टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने 2 चौके लगाकर 31 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 4 विकेट लिए. 

मैच में पहले बैटिंग करने के बाद पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान फातिमा सना ने 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 47 रनों की पारी खेली. चेज के लिए उतरी श्रीलंका ने 18.4 ओवर 6 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. 

खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका ने जीता मैच 

चेज के लिए उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने सिर्फ 05 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कुछ देर पारी संभली, लेकिन 31 रन पर टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया. इसके बाद 34 रन पर चौथा विकेट गिरा. यहां से लगा कि अब मैच पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गया. लेकिन पांचवें विकेट के लिए हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने 67 (59 गेंद) रनों की साझेदारी करके बाजी पलट दी. 

यह भी पढ़ें: 4 विकेट चटकाकर भी विलेन बना PAK गेंदबाज, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके बाद टीम ने 100 रन के स्कोर पर 5वां विकेट गंवाया. 109 रन पर टीम का छठा विकेट गिरा. इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरा. इसके बाद सातवें विकेट के लिए 25 (10 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

रविवार को भारत और पाकिस्तान का फाइनल 

दुबई में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मैच होगा. टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी. इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने कमाल किया. टीम इंडिया 10वीं बार फाइनल में पहुंची है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका, रविवार को भारत से होगा महा-मुकाबला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *