- अवांछित कटौतियों से बचने को नियमित रूप से जांचते रहें।
UPI Autopay: आज कल की बिजी लाइफ में ज्यादातर लोग UPI ऑटोपे का उपयोग करते हैं, इसकी मदद से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भरना या अन्य किसी नियमित भुगतान तय तारीख पर बैंक अकाउंट से अपने आप हो जाते हैं. हालांकि, इससे कई लोगों को नुकसान भी होता है. ऐसे ही अगर हर महीने किसी व्यक्ति के अकाउंट से अपने आप पैसे कटते रहे तो जाहिर सी बात है कि उसका अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि जरूरत न पड़ने पर UPI ऑटोपे को कैसे बंद किया जाए.
UPI ऑटोपे के बारे में जानें
UPI ऑटोपे की मदद से आप किसी कंपनी या सर्विस प्रोवाइडर को तय समय पर आपके बैंक अकाउंट से भुगतान करने की परमिशन दे देते हैं. अगर आपने एक बार परमिशन दे दी तो हर महीने आपके बैंक अकाउंट से पैसे खुद ही कटते रहेंगे.
जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैक, आपके राज्य में कब-कब रहेगी छुट्टी, यहां है पूरी डेट लिस्ट
कैसे बंद होता है UPI ऑटोपे?
अगर आपको UPI ऑटोपे बंद करना है तो इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे जैसे…
- इसके लिए आप UPI ऐप में जाएं और मैंडेट सेक्शन खोलें.
- यहां पर आपको जिस भी मैंडेट को बंद करना है, उसे सेलेक्ट करें.
- उसके बाद आप कैंसिल के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद उस सर्विस के लिए ऑटोपे नहीं होगा.
- हालांकि, कुछ मामलों में आपको उस प्लेटफॉर्म पर जाकर सब्सिक्रिप्शन को बंद करना होगा.
कैसे देखें कौन-कौन से UPI ऑटोपे हैं एक्टिव?
- ज्यादातर सभी UPI ऐप में मैंडेट या ऑटोपे नाम का अलग सेक्शन होता है.
- यहीं पर आपको सभी एक्टिव ऑटोपे की जानकारी मिल जाएगी.
- इसमें आपको कंपनी के नाम से लेकर पेमेंट की तारीख और कितने पैसे कटे भी दिखाई देंगे.
- इसमें आप यह भी पता कर सकते हैं कि किस सर्विस पर आपके पैसे हर महीने कट रहे हैं.
UPI ऑटोपे कब बंद करना चाहिए?
UPI ऑटोपे बंद करना हर स्थिति में सही नहीं है. अगर आपके अकाउंट से किसी ऐसे सब्सिक्रिप्शन के लिए पैसे कट रहे हैं, जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इसके लिए UPI ऑटोपे बंद करना चाहिए, लेकिन अगर वह EMI या इंश्योरेंस का ऑटोपे है तो उसे बंद न करें. अगर सर्विस आपके काम की है तो ऑटोपे बंद नहीं करना चाहिए. ध्यान रहे, एक बार अकाउंट से बैलेंस कट गया तो आपको वापस नहीं मिलेगा. लेकिन ऑटोपे बंद करने पर आगे आपके पैसे नहीं कटेंगे.
Elon Musk के बाद कौन बनेगा ट्रिलियनेयर? जुकरबर्ग को पछाड़ रेस में आया इस शख्स का नाम, ये कितना अमीर?
समय-समय पर चेक करें मैंडेट
आपको समय पर मैंडेट चेक करना चाहिए, क्योंकि काफी लंबे समय तक अगर आप चेक नहीं करेंगे और आपके पैसे अकाउंट से खुद ही कटते रहे तो इससे आपका नुकसान हो सकता है. इसलिए बेहतर यही है कि कुछ समय में एक बार जरूर चेक कर लें, ताकि अगर ऑटोपे हो भी रहा हो तो उसे जल्दी बंद कर सकें .