SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 

ed1a711a5812f001a5da8d0806947b1817936990976141094 original


SSC Exam Dates 2026: SSC की अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक नया अपडेट आया है. एसएससी ने नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल के लिए से जुड़ा एक जरूरी नोटिस जारी किया है. इसमें एसएससी ने 3 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT),  वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट और दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर 2025 पेपर 2 की परीक्षाएं शामिल है. इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षाओं से जुड़ा पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. 

नवंबर में होगी SSC की बड़ी परीक्षाएं 

एसएससी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT),  वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट और दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ की परीक्षाएं नवंबर में आयोजित कराई जाएगी. इसमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट की परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी. वहीं वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की परीक्षा 20 और 21 नवंबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी. इसके बाद दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर 2025 पेपर 2 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित कराई जाएगी. 

ऐसे चेक करें एग्जाम शेड्यूल 

  • एसएससी का एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस या लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाएं. 
  • अब 02.11.2026 का जरूरी नोटिस देखें. 
  • इसे पीडीएफ फॉर्मेट में खोलने के लिए नोटिस पर क्लिक करेंं. 
  • अब स्क्रीन पर आपको एग्जाम की तारीखें दिखाई देगी. 
  • पीडीएफ में एग्जाम का नाम, टियर और तारीख चेक करें और रिफरेंस के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-UP PET Answer Key 2026: यूपी PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, गलत जवाबों पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

SSC परीक्षा से पहले क्या करें उम्मीदवार?

एसएससी एग्जाम की तारीख की आ गई है, इसलिए कैंडिडेट्स के पास परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ ही हफ्ते बचे हैं. CGEPT परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी. इसलिए आखिरी दिनों में रिवीजन और एग्जाम की तैयारी उम्मीदवारों को करनी चाहिए. उम्मीदवारों को सीबीई एग्जाम के लिए कंप्यूटर बेस्ड फॉर्मेट की आदतें डालने और टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं. वही टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के लिए बैठने वाले कैंडिडेट्स को अपनी चुनी हुई भाषा इंग्लिश या हिंदी में रोजाना प्रैक्टिस करनी चाहिए.

कुछ समय पहले ही बदली थी परीक्षा की तारीखें 

एसएससी के इस शेड्यूल को जारी करने से पहले हाल ही में एसएससी ने 2 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव किया था, जिसमें जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती शामिल थी. बदलाव के अनुसार जूनियर इंजीनियर पेपर 1 की परीक्षा पहले 2 से 6 नवंबर तय थी. वहीं नए नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 कर दी गई. सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा पहले 20 से 28 नवंबर 2026 के बीच होनी थी, अब यह परीक्षा 23 से 28 नवंबर तक चलेगी.

ये भी पढ़ें-BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *