भूमि पेडनेकर की हुई हॉरर फ्रेंचाइजी में एंट्री, 2027 में पर्दे पर आएगी ‘जानी दुश्मन’

2578f61112e1b0d7dd262f429115681a17937797041201296 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द ही हॉरर फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दर्शकों को डराने आ रही हैं.वो अपकमिंग फिल्म का नाम ‘जानी दुश्मन- डर के आगे मौत है’ में नजर आएंगी. मेकर्स ने आज 4 नंवबर को फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिसमें काफी डरावना नजारा देखने को मिल रहा है.

इस हॉरर फिल्म में भूमि लीड रोल निभाती नजर आएंगी. फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं.

पहला पोस्टर रिलीज
भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘जानी दुश्मन… डर के आगे मौत है’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है. पोस्टर में एक महिला चादर ओढ़कर लेटी हुई नजर आ रही है, तभी उसकी तरफ एक डरावना हाथ बढ़ता दिखाई देता है. हाथ के साथ नजर आ रहा कपड़ा किसी महिला की साड़ी या शॉल जैसा लग रहा है, जिससे पोस्टर का सस्पेंस और बढ़ जाता है.

मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”डर तो आपने बहुत देखा होगा, अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए!” फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और ये साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?
भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की कहानी मां-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी. फिल्म में दोनों की जिंदगी में होने वाली रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं देखने को मिलेंगी. हालांकि, अभी कहानी के किरदारों और बाकी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है. अब इसकी रिलीज डेट का इंतजार है.

इस हॉरर फिल्म को अरशद सैयद डायरेक्ट करने वाले हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभलीन संधू और अजय सिंघल मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.  

भूमि को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2025 में ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था. अब वो इस फिल्म के जरिए साल 2027 में बड़े थिएटर्स में धमाका करेंगी. इससे पहले वो ओटीटी सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *