‘एपिक फिल्म है…’ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देख गदगद हुईं सरगुन मेहता, पति रवि दुबे की तारीफ में कही ये बात

bd770ad9d19ce2e4fc626d406a39097117937745001491400 original scaled


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले 3 नवंबर को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. 

रवि दुबे की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता भी इस स्क्रीनिंग में पहुंचीं. फिल्म देखने के बाद उन्होंने पैपराजी से अपना रिव्यू शेयर किया. सरगुन को फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने पति रवि दुबे के काम की भी तारीफ की.

फिल्म देखकर बेहद खुश दिखीं सरगुन मेहता

फिल्म देखने के बाद जब पैपराजी ने सरगुन से पूछा कि उन्हें ‘रामायण’ कैसी लगी, तो उन्होंने काफी उत्साह के साथ कहा, ‘बहुत-बहुत, बहुत, बहुत अच्छी है. आपको पता भी नहीं है कि आप क्या एक्सपीरियंस करने वाले हैं.’ इस दौरान सरगुन के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान नजर आई. उनकी बातों से साफ था कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है. उन्होंने दर्शकों को भी फिल्म देखने की सलाह दी.

रवि दुबे के काम पर क्या बोलीं सरगुन मेहता?

इसके बाद पैपराजी ने सरगुन से उनके पति रवि दुबे के किरदार के बारे में पूछा. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं क्या ही बोलूं… बहुत कमाल का काम किया है सबने. आप लोग फिल्म देखिए, 5 नवंबर को… क्या, एक दिन रह गया है अब. एपिक फिल्म है, मैं बता भी नहीं सकती… मेरी स्माइल बता रही है.’ 

एपिक फिल्म है...' रणबीर कपूर की 'रामायण' देख गदगद हुईं सरगुन मेहता, पति रवि दुबे की तारीफ में कही ये बात

पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे रवि दुबे

‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रवि दुबे अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी सरगुन मेहता, माता-पिता और सास-ससुर भी मौजूद रहे. सभी ने रेड कार्पेट पर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं. वहीं, रवि और सरगुन की जोड़ी ने भी अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा. दोनों की साथ में शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली.

‘रामायण’ में नजर आएंगे ये सितारे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय महाकाव्य पर आधारित है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी. 

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *