अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?

08520b47f49efc11e239b2713394c93917937892887241346 original


माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दे दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में गूगल अपने कर्मचारियों के लिए ‘बायआउट ऑफर’ लेकर आया है. जिसके जरिए कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए ऑफर किया जा रहा है. ये ऑफर कई अन्य देशों तक बढ़ाने का फैसला भी किया गया है. 

कंपनी ने ये फैसला अन्य खर्चों की कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी निवेश के मद्देनजर किया है.

इन देशों को दिया ऑफर
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने रॉयटर्स से बातचीत कर इस खबर की पुष्टि की है. कंपनी ने बताया है कि उसने कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज देना शुरू कर दिया है.

क्या बोली कंपनी?
रॉयटर्स से बात करते हुए गूगल के स्पोक्सपर्सन ने बयान में कहा कि, ‘साल 2025 में, हमारी कुछ टीमों ने सेवरेंस (नौकरी छोड़ने पर मिलने वाली राशि) के साथ एक वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम शुरू किया है. इस साल गर्मियों में, जून के महीने में, हमने भविष्य के अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग के लिए इस कार्यक्रम को ग्लोबल लेवल पर कुछ देशों में एक्सपैंड किया है.’

भारत में भी पड़ेगा असर?
हालांकि फिलहाल जिन देशों का नाम आया है, उनमें भारत के कर्मचारियों का जिक्र नहीं है. भारतीय कर्मचारियों को फिलहाल ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया है, कि उन्हें नौकरी छोड़ने के बदले में कुछ पैकेज दिया जा रहा है. लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी इसका विस्तार करें और भारतीय कर्मचारियों पर भी इसका असर पड़े.

कंपनी ने ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब गूगल और अन्य बड़ी टेक कंपनियां AI पर भारी खर्च कर रही हैं. इस वजह से वॉल स्ट्रीट चिंतित हो गया है और अल्फाबेट के शेयरों की कीमत में गिरावट आई है. 

माइक्रोसॉफ्ट ने भी दिया ऑफर
बता दें कि पिछले हफ्ते ही एक और बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले में अच्छा खासा पैकेज ऑफर किया है. कंपनी ने करीब 60,000 कर्मचारियों को ‘बायआउट कॉन्ट्रैक्ट’ दिए थे. जिसमें भारत के कर्मचारियों का नाम भी शामिल था. माइक्रोसॉफ्ट ने भी AI के विस्तार के लिए ये ऑफर कर्मचारियों को दिया है.

ये भी पढ़ें: रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *