आज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का ताजा रेट

c06193ee7b40b870c3c24cfee20b75e117856414403601435 original


Petrol- Diesel Price Today 2 August 2026: अगर आप आज सुबह- सुबह अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो पहले पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर जान लें. सरकारी तेल कंपनियों ने 2 अगस्त के लिए नए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी गाड़ी चलाने वालों को पुराने रेट पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय टैक्स की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हैं. इसलिए किसी दूसरे शहर की तुलना में आपके शहर में कीमतें कम या ज्यादा हो सकती हैं. 

शहर अनुसार, पेट्रोल के दाम- 

  • नोएडा- 101.89 रुपए प्रति लीटर
  • नई दिल्ली- 102.12 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई- 111.21 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता- 113.51 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई- 107.87 रुपए प्रति लीटर
  • पुणे- 112.01 रुपए प्रति लीटर
  • आगरा- 101.54 रुपए प्रति लीटर
  • गाजियाबाद– 102.12 रुपए प्रति लीटर
  • गुरुग्राम- 102.97 रुपए प्रति लीटर

क्या आपको भी आते हैं बैंक के मैसेज, कैसे पहचानें असली है या नकली?

शहर अनुसार, डीजल के दाम- 

  • नोएडा– 95.37 रुपए प्रति लीटर
  • नई दिल्ली- 95.20 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई- 97.83 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता- 99.82 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई- 99.65 रुपए प्रति लीटर
  • पटना- 100.61 रुपए प्रति लीटर
  • गुरुग्राम- 95.64 रुपए प्रति लीटर
  • बेंगलुरू- 99.56 रुपए प्रति लीटर
  • चंडीगढ़- 89.47 रुपए प्रति लीटर

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, फ्रेट कॉस्ट और टैक्स जैसे कई कारकों को ध्यान में रखकर नई कीमतें तय करती हैं. अगर इन कारकों में बड़ा बदलाव नहीं होता, तो खुदरा कीमतें भी स्थिर रहती हैं. 

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?

अपने शहर का रेट कैसे चेक करें?
अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट या SMS सेवा के जरिए आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा ऑयल कंपनियां हर सुबह नए रेट अपडेट करती हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *