पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; देखें कितनी बदली दोनों की प्लेइंग 11

14fbfe2c407693dc14a1c2128fcb91b317886158202451212 original


महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने आज टॉस पर आते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. ये उनका बतौर कप्तान 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच है. देखें इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ उतरी है.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया महिला एशिया 2026 सेमीफाइनल में पहुंच गई है, आज उनके ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है. भारत और पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत की प्लेइंग 11 

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवल जुल्फिकार, गल फिरोजा, आयशा जफर, सदाफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), एयमन फातिमा, उम्मे हनी, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने टॉस पर आते ही इतिहास रच दिया. वह बतौर कप्तान 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. वह ऐसा करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं. इससे पहले पुरुष क्रिकेट में भी कोई इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है.

यह भी पढ़ें- काउंटी में मानव सुथार का कमाल, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला हेड टू हेड (टी20 में)

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला 17 बार भिड़ी हैं. इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 14 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 बार ही भारत को हरा पाई है. आखिरी बार 2022 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसके बाद टीम इंडिया लगातार 4 मैच उनके खिलाफ जीत चुकी है.

भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कमालिनी (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, प्रतीक रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, प्रेमा रावत.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी का ‘शतक’, CAB से मिला खास सम्मान; वैभव-ईशान भी रहे मौजूद

पाकिस्तान स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, नाशरा संधू, गल फिरोजा (विकेटकीपर), मुनीबा अली (विकेटकीपर), वहीदा अख्तर, तुबा हसन, सादिया इकबाल, उम्मे हनी, सदाफ शम्स, मोमिना रियासत, एयमन फातिमा, सायरा जबीन, शैवाल जुल्फिकार, ईमान नसीर.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *